संगीतकार एआर रहमान को दुनियाभर में उनके संगीत को भावना से भरपूर और मूल संगीत के लिए जाना जाता है।
लेकिन लगता है कि अब ऐसा कुछ नहीं रहा। दरअसल, ऐसी खबरें आ रही हैं कि यश चोपड़ा की फिल्म 'जब तक है जान' का गाना 'छल्ला' जो कि शाहरूख खान और कैटरीना पर फिल्माया गया है, ये गाना काफी हद तक इंग्लिश सॉन्ग 'सेव टूनाइट' से सिमिलर है।
सूत्रो के मुताबिक, 'सेव टूनाइट' स्वीडिश म्यूजिशियन इगल आई लानू चैरी के 1997 की एलबम डिजायरलैस का ओपनिंग ट्रैक है। हैरान करने वाली बात ये है कि रहमान द्वारा तैयार किया गया साउंड ट्रैक सेव टूनाइट से काफी मिलता जुलता है। आप इन दोनों गानों की ओपनिंग और गिटार बजाने के स्टाइल को भी नजरअंदाज नहीं कर सकते।
दरअसल, कुछ सप्ताह पहले यूट्यूब पर इस गाने को जब अपलोड किया गया था तो अपलोडिंग के 2 घंटे के भीतर ही लगभग 2 लाख लागों ने इसे लाइक, शेयर करते हुए सुना था।
गौरतलब है, पहली बार हिंदी फिल्म में एक पूरा गाना पंजाबी में गाया गया है और यही नहीं इस पंजाबी गाने पर शाहरुख़ खान भी पहली बार नाचते और गाते नज़र आयेंगे। इस गाने को रब्बी शेरगिल ने सूफियाना और कविता के अंदाज़ में गाया है।
गुलज़ार साहब ने इस गाने को बोल दिए हैं और ए आर रहमान ने इस गाने को संगीत दिया था। ये गीत जब तक है जान का पहला गीत है जिसे ऑफिशियली यूट्यूब पर रिलीज किया गया था।