सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने फिल्म उड़ता पंजाब पर अड़ंगा लगाने के बाद सेंसर बोर्ड ने अब गुजराती फिल्म 'सलगतो सवाल अनामत' में 100 कट लगाने को कहा है। यह फिल्म गुजरात में पटेलों द्वारा आरक्षण के लिए किए गए आंदोलन और आंदोलन का प्रमुख चेहरा हार्दिक पटेल से जुड़ी बताई जा रही है।
फिल्म के सह-निर्माता जयाप्रताप सिंह चौहान ने कहा हमने बोर्ड की रिव्यू कमेटी के सामने अपील की है जिसपर मंगलवार को सुनवाई होगी। बहुत कम बजट में बनाई गई गुजराती फिल्म 'सलगतो सवाल अनामत' की 17 जून को उड़ता पंजाब फिल्म के साथ रिलीज होने की उम्मीद थी। फिल्म के डायरेक्टर राजेश गोहिल ने कहा,'अब हमें फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ानी होगी।' राजेश अबतक सात गुतराती फिल्में बना चुके
सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 'पाटीदार' और 'पटेल' शब्दों के इस्तेमाल पर भी कट लगाने के लिए कहा है। इसके अलावा पाटीदार आरक्षण आंदोलन से जुड़ी सामग्री को भी फिल्म से हटाने के लिए कहा है। हैं। फिल्म मेकर्स से यह भी कहा गया है कि डॅा भीमराव अंबेडकर के संदर्भों को भी फिल्म से हटा दें।
फिल्म के सह-निर्माता गोहिल ने कहा,'अभिव्यक्ति की आजादी और रचनात्मकता पर अंकुश लगाने का प्रयास किया जा रहा है। हमने सेंसर बोर्ड को समझाने की कोशिश की कि यह हमारी फिल्म हार्दिक पटेल पर आधारित नहीं है। लेकिन वे कह रहे हैं फिल्म में दिखाया गया नायक हार्दक पटेल के समान ही है।'