फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष बनने के बाद बोले प्रसून जोशी, 'पहलाज निहलानी पर नहीं करूंगा कोई कमेंट'

Sat, 12 Aug 2017 03:52 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
प्रसून जोशी
विज्ञापन
सेंसर बोर्ड के नए-नवेले अध्यक्ष बने गीतकार प्रसून जोशी का चारों ओर स्वागत हो रहा है। प्रसून जोशी ने पहलाज निहलानी की जगह बोर्ड की कमान संभाली है।
विज्ञापन


पढ़ें: विद्या बालन बनीं सेंसर बोर्ड की मेंबर, तो क्या अब फिल्मों के आएंगे अच्छे दिन?

प्रसून ने न्यूज एजेंसी एएनआई से कहा, 'मैं पहलाज निहलानी पर कोई कमेंट नहीं करना चाहता। मैं चाहता हूं कि अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी और दक्षता के साथ निभाऊं।'
  Don't want to comment on Pahlaj Nihalani. I would like to carry out the responsibility honestly&efficiently: Prasoon Joshi, CBFC Chairperson pic.twitter.com/q5CN9VCV71 — ANI (@ANI) August 12, 2017
विज्ञापन



प्रसून ने आगे कहा, 'क्रिएटिविटी की अपनी दुनिया होती है। अगर दर्शकों को फिल्मों की क्रिएटिविटी से जुड़ाव महसूस नहीं हो रहा है तो उसे पहले ही सुधार दिया जाना चाहिए। यही सेंसर बोर्ड उद्देश्य है।'
  Creativity has world of its own. If there's error while connecting to it, it must be mended beforehand. That is Censor's aim: Prasoon Joshi pic.twitter.com/SfjL1dwpcY — ANI (@ANI) August 12, 2017


कौन हैं प्रसून जोशी?

प्रसून जोशी ने अपने करियर की शुरुआत एक विज्ञापन और पब्लिक रिलेशन कंपनी से की जहां उन्होंने 10 साल तक काम किया। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में जन्में प्रसून जोशी को हमेशा से ही लिखने का शौक था और इस शौक को पूरा करने के लिए उन्होंने विज्ञापन जगत के अलावा फिल्म इंडस्ट्री में भी काम किया।
विज्ञापन


पढ़ें: प्रसून जोशी अपनी नई टीम के साथ सेंसर बोर्ड संभालने को तैयार, ये रहे मेंबर्स

बॉलीवुड में उनकी शुरुआत बतौर गीतकार राजकुमार संतोषी की फिल्म 'लज्जा' से हुई। फिल्म हिट होने के बाद प्रसून जोशी का करियर चल पड़ा। इसके बाद उन्होंने 'हम तुम', 'फना', 'रंग दे बसंती', 'तारे जमीं पर', 'ब्लैक' और 'दिल्ली 6' जैसी फिल्मों के लिए गीत लिखे जो जबरदस्त हिट भी हुए। 'रंग दे बसंती' के लिए तो उन्होंने डायलॉग भी लिखे। प्रसून जोशी एक ऐसी शख्सियत हैं जिन्होंने लेखन से लेकर विज्ञापन, डायलॉग और लिरिक्स हर क्षेत्र में अपने बेहतरीन हुनर का परिचय दिया और उसी के बल पर अपनी एक अलग पहचान बनाई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें