फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Munmun Dhamecha: मुनमुन धमीचा को CBI ने भेजा समन, समीर वानखेड़े से जुड़े मामले में होगी पूछताछ

Thu, 20 Jul 2023 03:50 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

जब आर्यन खान की गिरफ्तारी हुई थी तो उसी वक्त मॉडल मुनमुन धमीचा को भी गिरफ्तार किया था। अब सीबीआई ने मुनमुन को समीर वानखेड़े के खिलाफ जांच में पूछताछ के लिए समन भेजा है। 
विज्ञापन
मुनमुन धमीचा और समीर वानखेड़े - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल मई में सीबीआई ने ड्रग मामले में आर्यन की रिहाई में मदद करने के बदले में शाहरुख खान से 25 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में समीर वानखेड़े के खिलाफ एक आपराधिक मामला शुरू किया था। जिसमें उनकी जांच चल रही है। वहीं जब आर्यन खान की गिरफ्तारी हुई थी तो उसी वक्त मॉडल मुनमुन धमीचा को भी गिरफ्तार किया था। अब सीबीआई ने मुनमुन को समीर वानखेड़े के खिलाफ जांच में पूछताछ के लिए समन भेजा है। 

विज्ञापन


आर्यन खान के साथ हुई थी गिरफ्तारी
2021 में नार्कोटिक्स ब्यूरो के पूर्व जोनल अधिकारी रहे समीर वानखेड़े ने एक क्रूजशिप से आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमीचा को ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में समीर खुद इस केस में फंस गए। समीर पर आर्यन को छोड़ने के बदले पैसे लेने का आरोप है। उनके ऊपर ये भी आरोप हैं कि उन्होंने आर्यन खान केस की जांच अपने सीनियर अधिकारियों को संज्ञान में लिए बिना की।

इसे भी पढ़ें- Gadar 2 Trailer: खत्म हुआ इंतजार, मेकर्स ने बता दिया कब रिलीज होगा 'गदर 2' का ट्रेलर
विज्ञापन
विज्ञापन


क्यों भेजा गया समन
मुनमुन धमीचा के साथ उनकी एक रूममेट सौम्या सिंह की भी गिरफ्तारी हुई थी। उनके बैग से एक रोलिंग पेपर (ड्रग्स) भी बरामद हुआ था। हालांकि नार्कोटिक्स डिपार्टमेंट ने उन्हें छोड़ दिया था। अब सीबीआई को आशंका है कि ड्रग्स मिलने के बावजूद सौम्या को कैसे छोड़ दिया गया। या फिर यह भी हो सकता है कि उन्हें छोड़ने के एवज में कुछ सेटलमेंट हुआ हो। इन्हीं सब सवालों का जवाब पाने के लिए सीबीआई ने मुनमुन को समन भेजा है। सीबीआई आज यानी गुरुवार को मुनमुन का बयान दर्ज करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें