फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Salian: सीबीआई जांच में बड़ा खुलासा, नहीं हुई थी सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की हत्या

Wed, 23 Nov 2022 12:17 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान - फोटो : social media
विज्ञापन

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर दिशा सालियान केस में बड़ा अपडेट आया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने मुंबई की टैलेंट मैनेजर दिशा सलियान की मौत को आकस्मिक बताया है। सीबीआई का कहना है कि दिशा सालियान की मौत, नशे के दौरान संतुलन खोने के कारण छत से गिरकर हुई थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: एक्स हसबैंड अली मर्चेंट की हरकतों से परेशान हैं सारा खान, बोलीं- वो पब्लिसिटी का भूखा है
याद दिला दें कि एक्ट्रेस, मॉडल और टैलेंट मैनेजर दिशा सालियान का निधन दो साल पहले मुंबई के मलाड स्थित फ्लैट की 12वीं मंजिल से गिरने के बाद हुआ था। तब कहा जा रहा था कि दिशा की मौत एक हादसा नहीं बल्कि हत्या है। हालांकि, पुलिस ने जांच के बाद यह कहकर केस बंद कर दिया था कि दिशा ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पहली नजर में सागरिका को दिल दे बैठे थे जहीर खान, घरवालों को मनाने के लिए बेलने पड़े थे पापड़
विज्ञापन


सीबीआई ने दिशा सालियान की मौत का मामला अलग से दर्ज नहीं किया था। उन्होंने, इस केस को दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की चल रही जांच का ही हिस्सा बना लिया था। क्योंकि दोनों की मौत कुछ दिनों के अंतराल पर हुई थी और दोनों के बीच कनेक्शन की बात भी सामने आई थी।

यह भी पढ़ें: अक्षय-प्रियंका के बीच ऐसा क्या हुआ, क्यों 2005 के बाद पर्दे पर नजर नहीं आई दोनों की जोड़ी? पढ़िए

दरअसल, 14 जून को बांद्रा में सुशांत सिंह राजपूत के किराए के आवास पर पुलिस को उनका शव मिला था। इससे पांच दिन पहले दिशा की मौत हुई थी। सीबीआई सुशांत के मामले को आत्महत्या मान रही है। हालांकि, अपनी क्लोजर रिपोर्ट जमा करने से पहले वह आत्महत्या के लिए उकसाने के कारणों की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: एक बार फिर मिस्ट्री मैन के साथ पार्टी में दिखीं दिशा पाटनी, यूजर ने पूछा- ये बॉडीगार्ड है क्या

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें