फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम गोपाल वर्मा पर हुआ केस दर्ज, ऑनर किलिंग की सत्य घटना पर आधारित फिल्म निर्माण का है मामला

Sun, 05 Jul 2020 02:02 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • राम गोपाल वर्मा के खिलाफ मामला हुआ दर्ज।
  • 2018 के कथित मर्डर केस पर बनाने जा रहे थे फिल्म।
विज्ञापन
Ram Gopal Varma - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक रामगोपाल वर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ये मामला 2018 में हुए मर्डर केस पर आधारित फिल्म बनाने को लेकर दर्ज किया गया है। जिस व्यक्ति की हत्या हुई थी उसके पिता ने मामले को लेकर अदालत में याचिका दायर की थी। जिसके बाद अदालत ने निर्देश दिए।

विज्ञापन


वहीं पीटीआई से बात करते हुए पुलिस ने बताया कि प्रणय के पिता बालास्वामी ने अपनी याचिका में कहा था कि इस मुद्दे पर फिल्म बनाना सही नहीं है क्योंकि यह विषय अदालत में लंबित है। पुलिस के अनुसार उन्होंने यह दलील भी दी कि उनकी सहमति के बिना उनकी तस्वीरें इस्तेमाल की जा रही हैं।

पुलिस के अनुसार तेलंगाना के मृयलगुडा में भादसं, एससी/एसटी पीओए संशोधन अधिनियम, 2015 की संबंधित धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को अदालत का निर्देश शनिवार को प्राप्त हुआ। पुलिस के मुताबिक इस मामले में राम गोपाल वर्मा के अलावा प्रस्तावित फिल्म के निर्माता का भी नाम है। बता दें कि राम गोपाल वर्मा ने इस मुद्दे पर फिल्म बनाने की कथित रूप से घोषणा की है। जिसके बाद पिछले महीने बालास्वामी ने अदालत का रूख किया था।
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रणय की साल 2018 में हत्या कर दी गई थी। उसने ऊंची जाति की एक महिला से शादी की थी। यह मामला झूठी शान के नाम पर कथित तौर पर की गई हत्या का है। इस ममाले में प्रणय का ससुर आरोपी था, जिसने इस साल मार्च में कथित रूप से खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन


पढ़ें: अब तमिल और तेलुगू में भी दिखेगा 'पाताल लोक', जानिए टीवी और ओटीटी की पांच बड़ी खबरें

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें