दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में याचिका हुई दायर
शालिनी तलवार की ये याचिका तीज हजारी कोर्ट की मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के सामने पेश की गई। वकील संदीप कपूर, अपूर्वा पांडे और जीजी कश्यप ने शालिनी तलवार की ओर से याचिका मजिस्ट्रेट के सामने रखी। हनी सिंह के खिलाफ कोर्ट ने एक नोटिस जारी किया और उन्हें 28 अगस्त से पहले इस पर रिप्लाई करने के लिए कहा है। कोर्ट ने स्त्रीधन को न छेड़ने पर भी हनी सिंह पर रोक लगाई है।
20 साल की दोस्ती को बदला प्यार में
हनी सिंह और शालिनी तलवार ने 20 साल की दोस्ती को प्यार में बदला था। इन दोनों ने साल 2011 में शादी की थी। हालांकि इन दोनों की शादी के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। बीच में हनी सिंह का नाम डियाना उप्पल से भी जुड़ा था, लेकिन इनके रिश्ते पर इसका कोई असर नहीं पड़ा।