फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू हिंसा: गायक हनी सिंह पर पत्नी ने किया केस, लगाया मारपीट करने का आरोप

Tue, 03 Aug 2021 06:43 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर लगाया घरेलू हिंसा का आरोप 
  • द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट के तहत याचिका दी 
  • हनी सिंह के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया नोटिस 
विज्ञापन
हनी सिंह-शालिनी तलवार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिंगर और रैपर हनी सिंह का विवादों से गहरा नाता है। वह अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। हालांकि पिछले काफी समय से हनी सिंह ने खुद को विवादों से दूर रखने की काफी कोशिश की है। लेकिन एक बार फिर से वो सुर्खियों में आ गए हैं, इस बार वो अपने किसी गाने को लेकर नहीं बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने सिंगर और एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन


हनी सिंह की पत्नी ने लगाए घरेलू हिंसा के आरोप

शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने हनी सिंह पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आथिक हिंसा का आरोप लगाया है। हनी सिंह के साथ-साथ शलिनी ने उनके मां-पिता और बहन पर भी गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने हनी सिंह पर ‘द प्रोटेक्शन ऑफ वुमन फ्रॉम डोमेस्टिक वायलेंस एक्ट' के तहत याचिका दायर की है। ये याचिका तीस हजारी कोर्ट में दाखिल की गई।

Trending Videos
विज्ञापन

शालिनी तलवार - फोटो : Instagram Post of Shalini Talwar
दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में याचिका हुई दायर

शालिनी तलवार की ये याचिका तीज हजारी कोर्ट की मजिस्ट्रेट तानिया सिंह के सामने पेश की गई। वकील संदीप कपूर, अपूर्वा पांडे और जीजी कश्यप ने शालिनी तलवार की ओर से याचिका मजिस्ट्रेट के सामने रखी। हनी सिंह के खिलाफ कोर्ट ने एक नोटिस जारी किया और उन्हें 28 अगस्त से पहले इस पर रिप्लाई करने के लिए कहा है। कोर्ट ने स्त्रीधन को न छेड़ने पर भी हनी सिंह पर रोक लगाई है।

20 साल की दोस्ती को बदला प्यार में
हनी सिंह और शालिनी तलवार ने 20 साल की दोस्ती को प्यार में बदला था। इन दोनों ने साल 2011 में शादी की थी। हालांकि इन दोनों की शादी के बारे में बहुत ही कम लोग जानते हैं। बीच में हनी सिंह का नाम डियाना उप्पल से भी जुड़ा था, लेकिन इनके रिश्ते पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें