फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Filmy Wrap: कान 2022 का आगाज और बॉलीवुड सितारों पर भड़कीं कंगना, पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

Tue, 17 May 2022 07:46 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
कान्स फिल्म फेस्टिवल, कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
2022 के कांस फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। इस साल पहली बार भारत 'कंट्री ऑफ ऑनर' के रूप में फिल्म फेस्टिवल में शामिल होने जा रहा है। कांस 2022 में सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व वाले भारतीय प्रतिनिधिमंडल की उपस्थिति से पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संदेश जारी किया है। भारत को आधिकारिक रूप से कंट्री ऑफ ऑनर का दर्जा मिलने पर पीएम मोदी ने कहा, "मार्चे डू फिल्म  फेस्टिवल डी कांस में कंट्री ऑफ ऑनर के रूप में भारत की भागीदारी के बारे में जानकर मुझे खुशी हो रही है। भारत अपनी स्वतंत्रता के 75 साल और कान फिल्म महोत्सव की 75वीं वर्षगांठ के साथ-साथ फ्रांस के साथ राजनयिक संबंध के 75 साल पूरे होने का आनंद ले रहा है।"

Cannes 2022: भारत को मिला 'कंट्री ऑफ ऑनर' का सम्मान, पीएम मोदी ने बताया देश के लिए ये क्यों है खास
विज्ञापन

2 of 10
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रणौत जल्द ही फिल्म धाकड़ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की रिलीज डेट नजदीक है इस वजह से एक्ट्रेस आजकल मीडिया से लगातार रूबरू हो रही हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान हाल ही में उन्होंने कई ऐसी बातें कही हैं, जिनकी वजह से वह सुर्खियों में आ चुकी हैं। अब अपने ताजा बयान से उन्होंने एक बार फिर बॉलीवुड पर निशाना साधा है। एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री के कलाकारों पर तंज कसते हुए कहा है कि बॉलीवुड में ऐसा कोई शख्स नहीं है जिसे वह अपने घर बुलाना चाहती हों। हाल ही में एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री से उनका कोई दोस्त नहीं है और इसलिए वह नहीं चाहतीं कि कोई उनके घर आए।

Kangana Ranaut: कंगना रणौत के निशाने पर फिर आए बॉलीवुड कलाकार, बोलीं- ये घर बुलाने लायक नहीं
विज्ञापन

3 of 10
शिल्पा शेट्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शिल्पा शेट्टी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'निकम्मा' को लेकर खूब चर्चा में हैं। कुछ समय पहले अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर सुपरवूमन के अवतार में एक तस्वीर शेयर की थी और यह अवतार उनकी फिल्म 'निकम्मा' के लिए ही था। वहीं, अब इस फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च हो गया है, जिसे फैंस द्वारा अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हाल ही में इस फिल्म के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई, जिसमें शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बीच चल रही बहस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हैरानी की बात ये है कि शिल्पा का बयान साउथ सिनेमा के हक में गया है।

Bollywood VS South Cinema: शिल्पा शेट्टी ने की साउथ फिल्मों की तारीफ, बोलीं- ‘उनमें कंटेंट अच्छा होता है’

4 of 10
मानुषी छिल्लर - फोटो : सोशल मीडिया
मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर फिल्म 'पृथ्वीराज' से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। फिल्म में मानुषी अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी और उनके किरदार का नाम संयोगिता है। फिल्म में मानुषी छिल्लर का लुक एक दम रॉयल वाइब्स दे रहा है। हाल ही में, मानुषी छिल्लर ने फिल्म से जुड़ा एक चौंकाने वाला किस्सा बताया है। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान एक बार वह रेगिस्तान के रेतीले तूफान में फंस गई थीं। मानुषी छिल्लर ने बताया कि शूटिंग के दौरान एक दिन एक शक्तिशाली रेतीले तूफान की वजह से क्रू को शूटिंग की जगह तुरंत खाली करनी पड़ी थी। लेकिन इसमें अभिनेत्री फंस गईं।

Prithviraj: शूटिंग के दौरान रेत के तूफान में फंस गई थीं मानुषी छिल्लर, अभिनेत्री ने बताई जानलेवा हादसे की कहानी
विज्ञापन

5 of 10
मंदार चंदवाडकर - फोटो : सोशल मीडिया
छोटे पर्दे का पॉपुलर टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले एक्टर मंदार चंदवाडकर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं। इस शो की वजह से उनके लाखों फैंस हैं। सीरियल में वह आत्मराम भिड़े के किरदार में नजर आते हैं, जिसे दर्शक खूब पसंद करते हैं। हाल ही में, सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर तेजी से वायरल होने लगी थी, जिसके बाद उनके फैंस इस खबर को सुनकर काफी ज्यादा परेशान हो गए थे। अब उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर लाइव आकर इन अफवाहों विराम लगा दिया है।

TMKOC: सोशल मीडिया पर उड़ी तारक मेहता के 'आत्माराम भिड़े' की मौत की अफवाह, एक्टर ने लाइव आकर बताई सच्चाई
विज्ञापन

6 of 10
चेतना - फोटो : सोशल मीडिया
कन्नड़ अभिनेत्री चेतना राज की आज मृत्यु हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्लास्टिक सर्जरी के दौरान हुई एक गलती की वजह से उनका निधन हो गया है। कथित तौर पर सोमवार को अभिनेत्री को 'फैट फ्री' सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद शाम को अभिनेत्री की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, उनके फेफड़ों में पानी जमा होने लगा और उनका निधन हो गया। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री ने अपने माता-पिता को सर्जरी के बारे में कोई सूचना नहीं दी थी।

दुखद: प्लास्टिक सर्जरी की वजह से हुई अभिनेत्री की मौत, परिवार वालों ने की कानूनी कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

7 of 10
फिल्म निकम्मा की कास्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और अभिनेता अभिमन्यु दसानी की आगामी फिल्म 'निकम्मा' का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो गया है। जितना एंटरटेनिंग इस फिल्म का ट्रेलर है, उससे भी ज्यादा कमाल की दिग्गज अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी की एक्टिंग है। अभिमुन्य ने फिल्म में निकम्मा बन सबका दिल जीत लिया है। बता दें कि टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन स्टारर 'हीरोपंती' के निर्देशक सब्बीर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

Nikamma Trailer: सुपरवुमन बन शिल्पा शेट्टी ने लूटी महफिल, ट्रेलर में छाए भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु

8 of 10
शिखर धवन - फोटो : IPL/BCCI
भारतीय क्रिकेट में 'गब्बर' के नाम से मशहूर शिखर धवन अब एक्टिंग में कदम रखने जा रहे हैं। धवन को कुछ महीने पहले फिल्ममेकर्स ने अप्रोच किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया और अब फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। इसी साल उनकी फिल्म रिलीज भी हो सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिखर एक बड़े मेनस्ट्रीम मूवी में काम करने जा रहे हैं। इसके लिए धवन ने कमर भी कस ली है। रिपोर्ट के मुताबिक धवन ने इसके लिए शूटिंग पहले ही पूरी कर ली थी।

Shikhar Dhawan Acting Debut: अब फिल्मों में भी दिखेगा 'गब्बर' का जलवा, इस साल शिखर धवन की पहली फिल्म हो सकती है रिलीज, जानें

9 of 10
Disha Vakani Shailesh Lodha - फोटो : file photo
तारक मेहता का उल्टा चश्मा 14 साल से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा और इसके साथ ही दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। यह एकमात्र ऐसा शो है जिसका कोई भी एपिसोड दर्शक देखना शुरू करें तो लगे हाथ तीन चार एपिसोड देख ही लेते हैं। इस शो का हर किरदार लोगों के दिलों में एक खास जगह रखता है। जेठालाल से लेकर तारक मेहता तक इस शो के हर किरदार की बात कुछ निराली है, जिनके फैंस पूरे भारत में फैले हैं। लेकिन शो के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है, जिसे सुन उन्हें जोर का झटका लग सकता है। इस समय यह चर्चा जोरों पर है कि शो में जेठालाल के फायरब्रिगेड यानी उनके परम मित्र, तारक मेहता का किरदार निभाने वाले शैलेश लोढ़ा जल्द ही शो को अलविदा कह सकते हैं।

TMOCK: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के फैंस को लगेगा बड़ा झटका, 'दया बेन' के बाद अब यह किरदार कहेगा शो को अलविदा
विज्ञापन

10 of 10
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। एक्टिंग के अलावा वह एक शानदार सिंगर भी हैं जिनके गानों का उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में एक्टर का एक नया गाना रिलीज हुआ है जो दर्शकों को खूब लुभा रहा है। गाने का नाम 'साड़ी से ताड़ी' है। इस गाने को पवन सिंह के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। रिलीज के बाद से ही इस गाने ने धमाल मचा दिया है। गाने को रिलीज हुए चंद घंटे हुए हैं और अभी से ही ये गाना यू-ट्यूब पर ट्रेंड करने लगा है।

Bhojpuri: पवन सिंह-शिल्पी राज के गाने 'साड़ी से ताड़ी' ने मचाया तहलका, यूट्यूब पर तेजी से हो रहा ट्रेंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें