फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes 2023: 'हम इतने मूर्ख...,' ऐश्वर्या राय का कान लुक देख भड़क उठे विवेक अग्निहोत्री, ट्वीट कर साधा निशाना

Fri, 19 May 2023 04:47 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विवेक अग्निहोत्री ने ऐश्वर्या राय को उनके 'कान 2023' लुक के लिए लताड़ा है। साथ ही 'कॉस्टयूम स्लेव्स' टर्म पर अपना गुस्सा जाहिर करते नजर आए हैं। 
विज्ञापन
ऐश्वर्या राय-विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर बार की तरह इस बार भी 'कान फिल्म फेस्टिवल 2023' के रेड कार्पेट पर भारतीय और अंतरराष्ट्रीय हस्तियां जलवा बिखेरती नजर आई हैं। इसी कड़ी में पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड डीवा ऐश्वर्या राय का 'कान 2023' लुक काफी सुर्खियों में बना हुआ है। इसे देखकर जहां उनके फैंस उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। तो वहीं, कुछ एक्ट्रेस को उनके फैशन के लिए आड़े हाथों लेने लगे हैं। इसी लिस्ट में मशहूर फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री का भी नाम जुड़ गया है, जिन्होंने बकायदा ट्वीट कर एक्ट्रेस पर निशाना साधा है। 

'कॉस्टयूम स्लेव्स' टर्म पर फूटा विवेक का गुस्सा

'कान 2023' से ऐश्वर्या राय का लेटेस्ट लुक साझा करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने लिखा है, 'क्या आप लोगों ने 'कॉस्टयूम स्लेव्स' नाम का टर्म सुना है। वे ज्यादातर लड़कियां हैं। आप उन्हें अब भारत में भी लगभग हर फीमेल सेलेब्स के साथ देख सकते हैं। ऐसे असहज फैशन के लिए हम इतने मूर्ख और दमनकारी क्यों बनते जा रहे हैं?' साझा की गई तस्वीर में ऐश्वर्या राय सिल्वर और ब्लैक कलर का गाउन पहने नजर आ रही हैं। इसमें लॉन्ग ट्रेल है, जिसे एक शख्स ने पकड़ रखा है। इसी को देखकर विवेक अग्निहोत्री का गुस्सा फूट पड़ा है। 

विज्ञापन


विवेक पर सोशल मीडिया यूजर का पलटवार 

विवेक अग्निहोत्री का ट्वीट सामने आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। जहां कुछ लोग विवेक के विचार से सहमति जाहिर करते नजर आए हैं। तो वहीं, कुछ विवेक के जरिए ऐश्वर्या को खरी खटी सुनाने को लेकर सवाल पूछते देखे गए हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा है, 'मुझे लगता है कि ब्रांड उन्हें इसी के लिए भुगतान करते हैं। पैसा दुनिया को गोल बनाता है। आखिरकार, यह शोबिज का हिस्सा है।' दूसरे ने विवेक पर तंज कसते हुए लिखा है, 'आपको जलन क्यों हो रही है। कान में आपको आमंत्रित नहीं किया गया।'

Sameer Wankhede: 'प्लीज उसे जेल में न रखें, रहमदिली बरतें...', वानखेड़े और SRK की वायरल चैट की 10 बड़ी बातें

रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या का जलवा 

एक ट्विटर यूजर ने विवेक के साथ सहमति जाहिर करते हुए लिखा है, 'वे वास्तव में इन्हें पहनकर फिल्में देखते हैं? यार, वे फिल्मों का आनंद कैसे लेते हैं?' ऐश्वर्या राय की बात करें तो, वह 'कान 2023' रेड कार्पेट पर पहली बार सोफी कॉउचर का डिजाइन किया हुआ गाउन पहने नजर आईं। एक्ट्रेस इस आउटफिट को पहनकर गुरुवार को हॉलीवुड के दिग्गज हैरिसन फोर्ड की फिल्म, 'इंडियाना जोन्स द डायल ऑफ डेस्टिनी' के प्रीमियर में शामिल हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें