फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shruti Haasan: 'कान फिल्म फेस्टिवल' में हिस्सा लेंगी श्रुति हासन, इस अहम मुद्दे की बैठक की बनेंगी मुख्य अतिथि

Fri, 19 May 2023 02:01 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

श्रुति हासन कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में शिरकत करने वाली हैं। एक्ट्रेस रेड कार्पेट पर जलवा बिखेरने के साथ-साथ एक अहम मुद्दे पर चर्चा भी करेंगी।
विज्ञापन
श्रुति हासन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कान फिल्म फेस्टिवल 2023 में बहुत सारे भारतीय सेलेब्स अपना जलवा बिखेर रहे हैं। लेकिन अब धीरे-धीरे इनकी लिस्ट बड़ी होती जा रही है। दरअसल, अब श्रुति हासन उन मशहूर हस्तियों की लंबी लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जो इस साल कान फिल्म फेस्टिवल में शिरकत कर रहे हैं। बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियां पहले ही इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपने फैशन सेंस से चर्चा में बनी हुई हैं और अब श्रुति हासन के रेड कार्पेट पर धमाल मचाने का समय आ गया है। श्रुति हासन इस फेस्टिवल में एक खास वजह से उपस्थिति दर्ज कराने वाली हैं। दरअसल, श्रुति हासन फेस्टिवल में एक चर्चा में चीफ गेस्ट बनकर पहुंचने वाली हैं।

विज्ञापन

श्रुति हासन बनेंगी कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा
श्रुति हासन कान फिल्म फेस्टिवल में एक चर्चा की मुख्य अतिथि बनकर पहुंचने वाली हैं, जिसमें जेंडर समानता के बारे में बात की जाएगी और इसे एक्टिवेटिंग चेंज नाम दिया गया है। इस चर्चा की मेजबानी ब्रेकिंग थ्रू द लेंस द्वारा की जाएगी। इसका उद्देश्य मनोरंजन इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा करना है। इसके साथ ही इसमें महिलाओं के लिए ज्यादा न्यायसंगत और समावेशी वातावरण बनाने के तरीकों पर भी चर्चा की जाएगी। यह 23 मई को कैंपारी के  लाउंज में आयोजित किया जाएगा, जहां से कान फिल्म फेस्टिवल का रेड कार्पेट दिखाई देगा।
Love Story: जब 'काका' की पत्नी के प्यार में डूबे शादीशुदा सनी देओल, डिंपल ने भी इश्क में पार की थी सारी हदें
विज्ञापन


क्या है चर्चा का उद्देश्य?
इस चर्चा का उद्देश्य एक बहुसांस्कृतिक, इन्टरसेक्शन और परिणाम-संचालित दृष्टिकोण के साथ कम सेवा वाले फिल्म निर्माताओं के लिए समाधान प्रदान करना है। बता दें, श्रुति हासन हमेशा महिलाओं के अधिकारों और जेंडर इक्वैलिटी  पर अपने विचारों को खुलकर साझा करती आ रही हैं। अभिनेत्री हमेशा से ही उन चीजों की समर्थक रही हैं, जिनका उद्देश्य लैंगिक समानता को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन


इन फिल्मों में आएंगी नजर
श्रुति हासन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेत्री इस समय अपने इंटरनेशनल प्रोजेक्ट, 'द आई' की रिलीज का इंतजार कर रही हैं। इस फिल्म में, वह अपने मरे हुए पति की राख को फैलाने के लिए एक ग्रीक द्वीप पर जाने वाली विधवा की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा, अभिनेत्री के पास प्रभास स्टारर 'सालार' भी है।
Nawazuddin Siddiqui: 'हड्डी' में ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाने पर नवाजुद्दीन का खुलासा, बताया कैसे की शूटिंग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें