फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाजुक हालत में मशहूर संगीतकार आदेश, लड़ रहे हैं कैंसर से

विज्ञापन
विज्ञापन
मशहूर म्यूजिक कंपोजर आदेश श्रीवास्तव की हालत नाजुक बनी हुई है। कैंसर से पीड़ित आदेश का इलाज कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। आदेश को पांच साल पहले भी कैंसर उभरा था। हालांकि उन्होंने इलाज कराया था और उस वक्त वो पूरी तरह ठीक हो गए थे।
विज्ञापन


आदेश को हफ्तेभर पहले ही ये पता चला कि उनको दोबारा कैंसर हो गया है। इसके बाद पिछले हफ्ते ही उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। 2011 में पहली बार आदेश को पता चला था कि उनको कैंसर है। इसके बाद उन्होंने इलाज कराया और वो बिल्कुल ठीक हो गए।

पिछले पांच साल से वो ठीक थे, लेकिन इस बार उनकी तबीयत काफी बिगड़ी हुई है। आदेश के संगीत में 1993 में लता मंगेशकर ने पहला गाना गाया था। लता जी ने उनकी सेहत के लिए प्रार्थना की है। 48 साल के आदेश ने कन्यादान, अंगारे और आओ प्यार करें जैसी फिल्मों में संगीत दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लता जी ने की सेहत के लिए दुआ

जब 2011 में आदेश को कैंसर हुआ था तब इंडस्ट्री से कोई उनका हाल-चाल भी पूछने नहीं गया था, जिससे वो काफी निराश हुए थे। इस बार उनकी बीमारी का पता चलने पर लता जी ने ट्वीट कर उनकी अच्छी सेहत के लिए दुआ की है।

आदेश श्रीवास्तव को कैंसर का पता चलने पर लता मंगेशकर ने ट्वीट कर कहा कि मुझे पता चला कि आदेश जी की तबीयत खराब है। मैं उनकी अच्छी सेहत के लिए भगवान से दुआ करती हूं। लता जी का ट्वीट

Mujhe aaj pata chala ki Sangeetkar Aadesh Shrivastava ji ki tabiyat kharab hai.Main unki acchi sehat ke liye ishwar se prarthana karti hun.— Lata Mangeshkar (@mangeshkarlata) August 30, 2015
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें