फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zeenat Aman: जीनत अमान का इंस्टाग्राम पर एक वर्ष हुआ पूरा, नई तस्वीर साझा कर दिग्गज अदाकारा ने मनाया जश्न

Sun, 11 Feb 2024 01:33 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिग्गज अदाकारा को आज इंस्टाग्राम पर एक वर्ष पूरा हो गया है। वे अपनी नई तस्वीरें साझा कर पहली सालगिरह मना रही हैं। इसके साथ ही, जीनत अमान ने अपने बच्चों और टीम का आभार जताया है।
विज्ञापन
जीनत अमान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरे जमाने की दिग्गज अदाकारा जीनत अमान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर तब तहलका मचा दिया था, जब पिछले साल उन्होंने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया था। पिछले एक साल में, अभिनेत्री ने लगातार अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा कर दर्शकों का दिल जीता है। दिग्गज अदाकारा को आज इंस्टाग्राम पर एक वर्ष पूरा हो गया है। वे अपनी नई तस्वीरें साझा कर पहली सालगिरह मना रही हैं। इसके साथ ही, जीनत अमान ने अपने बच्चों और टीम का आभार जताया है।
विज्ञापन


तस्वीर साझा कर कही यह बात 
दिग्गज अदाकारा जीनत अमान ने मंच पर डेब्यू करने की अपनी पहली सालगिरह पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं। तस्वीरों में अभिनेत्री स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री ब्लैक और गोल्डन श्रग पहने हुए बेहद प्यारी लग रही हैं। उन्होंने अपने लुक को काफी स्टाइलिश बनाया हुआ है। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'लोग का मानना है कि खुद को स्टाइलिश दिखाने का अधिकार सिर्फ युवा के पास है, लेकिन मेरा अनुभव मुझे कुछ और ही बताता है।' उन्होंने आगे बताया कि उनके बच्चों ने सोशल मीडिया पर जुड़ने के लिए उन्हें कैसे मनाया था? जीनत ने कहा, '365 दिन पहले मेरे बच्चों ने मुझे अपना पहला इंस्टाग्राम पोस्ट अपलोड करने के लिए कहा था। मेरे बच्चों के विश्वास ने मेरे तकनीकी की घबराहट को दूर किया है।'



यह भी पढ़ें: Manyata Dutt: सोलह वर्ष पूरे होने पर मान्यता ने संजय को खास अंदाज में दी बधाई, तस्वीर साझा कर लुटाया प्यार
विज्ञापन


टीम और बच्चों का जताया आभार
जीनत अमान ने आगे कहा, 'मैं अपने बच्चों और टीम की आभारी हूं, जिन्होंने मेरी इस शानदार यात्रा में मदद की। यदि आप हैरान है कि मैं इंस्टाग्राम को कैसे नेविगेट करती हूं, तो इसमें मेरा सहयोग तान्या अग्रवाल करती हैं। ये ही मेरी तस्वीरें लेती हैं। प्रतिक्षा, जो मेरी पसंद के अनुसार मेकअप करती हैं। और भी कई लोग हैं, जिन्होंने हर कदम पर मेरा हाथ थामा है।' 
विज्ञापन


बदलाव की कोई सीमा नहीं होती 
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'सत्तर वर्ष का व्यक्ति भी अपने अंदर बदलाव कर सकता है, क्योंकि इसकी कोई उम्र सीमा नहीं है। आप अपना जीवन कभी भी अपने अनुसार बदल सकते हैं। आपको और मुझे एक साल की सालगिरह मुबारक हो। कृपया आज मेरी ओर से केक का एक टुकड़ा खायें।' जीनत अमान ने बताया कि उनकी पहली पोस्ट की तरह इसे भी तान्या अग्रवाल ने लिया है। यह तस्वीर उनके बगीचे में शूट की गई है।

यह भी पढ़ें: Kalki 2898 AD: संतोष नारायण ने साझा की 'कल्कि 2898 एडी' के थीम संगीत की झलक, दिखी प्रभास की धमाकेदार एंट्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें