फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म इंडस्ट्री में हुआ एक और बड़ा ब्रेकअप!

विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड से प्यार की अनेक खबरों के बीच एक ब्रेक-अप की खबर भी आ रही है। पता चला है कि ऐक्टर जैकी भगनानी और अभिनेत्री नेहा शर्मा के बीच फिल्म ‘यंगिस्तान’ के निर्माण के दौरान शुरू हुआ प्यार अब खत्म हो गया है।
विज्ञापन


फिल्म की शूटिंग के दिनों में दोनों के बीच डेटिंग की खबरें सुर्खियों में थीं और अब उन्होंने आपसी समझबूझ के साथ रिश्ते को खत्म करने का फैसला कर लिया है। सूत्रों के अनुसार यूं तो इस रिलेशनशिप में सब ठीक चल रहा था लेकिन कुछ ऐसी बातें थी, जिस पर दोनों सहमत नहीं हो पा रहे थे।

सूत्रों का कहना है कि जैकी अपना सारा ध्यान कैरियर पर लगाना चाहते हैं और ऐसे में वह नेहा को पूरा समय नहीं दे पा रहे थे। इस बात के साथ दोनों के संबंधों में थोड़ा तनाव पनपने लगा था। जिसने आखिरकार रिश्ते को खत्म कर दिया।
विज्ञापन

नहीं मिल रहा नेहा को समय

उल्लेखनीय है कि इस समय जैकी अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘वेलकम टू कराची’ की शूटिंग में व्यस्त हैं और ज्यादा वक्त विदेश में बिता रहे हैं। पर्सनल लाइफ के लिए उनके पास जरा भी समय नहीं है। जैकी के नजदीकी सूत्रों का कहना है कि वह जानते हैं, अभी तक उनकी बॉलीवुड के बाजार में जगह नहीं बनी है।

उधर नेहा भी स्ट्रगल ही कर रही हैं। ऐसे में दोनों ही ऐक्टरों पर कैरियर में सफल होने का इस वक्त जबर्दस्त दबाव है। वे समझ नहीं पा रहे थे कि इन परिस्थितियों में अपने रिश्ते को कैसे आगे ले जा सकेंगे। यही कारण है कि दोनों ने अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ने का फैसला किया है।

यह बात किसी से छुपी नहीं है कि नेहा के साथ अफेयर से पहले जैकी का फिल्म ‘अजब गजब लव’ में हीरोइन के रूप में आ चुकी निधि सुबैया से संबंध था। परंतु तब भी कैरियर की मुश्किलों के कारण जैकी पीछे हट गए थे।

विज्ञापन

यंगिस्तान के दौरान आए थे करीब

इसी तरह से नेहा के बारे में कहा जाता है कि ‘यंगिस्तान’ की शूटिंग से पहले उनका अमेरिका में रहने वाले एक युवक से प्रेम था। परंतु ‘यंगिस्तान’ की शूटिंग के दौरान वह जैकी भगनानी के नजदीक आ गईं। आम तौर पर ऐक्टर अपने रिश्तों को छुपा कर रखते हैं लेकिन जैकी और नेहा ने ऐसा नहीं किया।

वह मुंबई की तमाम पार्टियों में साथ दिखते रहे। ऐसा सिर्फ फिल्म की रिलीज तक नहीं हुआ, बल्कि आगे भी जारी रहा। ‘यंगिस्तान’ बॉक्स ऑफिस पर नाकाम रही थी, परंतु दोनों का रिश्ता कायम रहा। वैसे अपने ब्रेक-अप के बाद दोनों ने खामोशी ओढ़ रखी है। वे मीडिया से दूसरी बनाए हुए हैं। वैसे अब बोलने को बचा भी क्या है?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें