फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवयस्क बच्चे भी देख सकेंगे हैप्पी न्यू ईयर

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंसर बोर्ड ने दीवाली पर रिलीज हो रही फिल्म हैप्पी न्यू ईयर को यू सर्टिफिकेट दिया है। यू सर्टिफिकेट मिलने का मतलब ये है कि बच्चे भी इस फिल्म को अकेले देख सकेंगे। इन दिनों फिल्मों को यू प्रमाण पत्र मिलने लगभग बंद से हो गए हैं।
विज्ञापन


हर फिल्म में कुछ न कुछ ऐसा होता है जिसे सेंसर बच्चों को अकेले देखना सही नहीं मानता है। फराह खान निर्देशित इस फिल्म में एक लूट की कहानी दिखायी गई है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोन, अभिषेक बच्चन, सोनू सूद और बोमन ईरानी की खास भूमिकाएं हैँ।

खुश हुए शाहरुख

फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' को केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड से यू प्रमाणपत्र मिलने पर बेहद शाहरुख बेहद खुश हैं। शाहरूख खान ने हैप्पी न्यू ईयर का निर्माण अपने बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड के तले किया है।

शाहरूख इस बात से उत्साहित हैं कि अब सभी आयु के दर्शक फिल्म देख सकेंगे। शाहरूख ने एक बयान में कहा कि हम फिल्म समय हमेशा यह मानते हैं कि हर कोई फिल्म का लुत्फ उठा सकें।
विज्ञापन

लेकिन उस गाने और डायलॉग का क्या?

सेंसर बोर्ड ने यू प्रमाण देते हुए जरूर फिल्म के कंटेट और कहानी को ध्यान में रखा होगा। निश्चित ही कहानी और उसके ट्रीटमेंट के स्तर पर कहीं भी अश्‍लीलता नहीं हैं। लेकिन सेंसर ने शायद दीप‌िका पादुकोन पर फिल्माया गया एक चर्चित गाना ध्यान से नहीं देखा।

मैं लवली हूं तैयार बोल वाले इस गाने में दीपिका बेहद मादक अंदाज में नजर आ रही हैं। इसके अलावा फिल्म के एक सीन में परोक्ष रूप से एक गाली देते हुए दिखाया गया है। लेकिन शायद सेंसर को यह चीजें बुरी न लगी हों।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें