फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanjay Gadhvi Passed Away: 'धूम' के निर्देशक संजय गढ़वी का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत

Sun, 19 Nov 2023 11:20 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुपरहिट फिल्म 'धूम' के डायरेक्टर संजय गड़वी के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका इस दुनिया से जाना बॉलीवुड के लिए बड़ी क्षति है।
विज्ञापन
संजय गढ़वी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाने-माने निर्देशक संजय गढ़वी का निधन हो गया है। उन्होंने आज रविवार, 19 नवंबर की सुबह करीब 10 बजे आखिरी सांस ली है। उन्होंने 57 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। जानकारी के अनुसार, सुबह लोखंडवाला बैकरोड में जब वह सैर करने के लिए जा रहे थे, तभी अचानक से उनके सीने में दर्द उठा और वह पसीने से भीग गए। इसके बाद आनन-फानन में संजय गढ़वी को नजदीकी सबसे बड़े कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने संजय गढ़वी को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन

कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में ही है पार्थिव शरीर

सुपरहिट फिल्म 'धूम' के डायरेक्टर संजय गड़वी के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनका इस दुनिया से जाना बॉलीवुड के लिए बड़ी क्षति है। मिली जानकारी के मुताबिक संजय गढ़वी को सुबह की सैर के दौरान हार्ट अटैक आया था, जिस जगह पर वह सैर के लिए गए थे, वहां से कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल की दूरी मात्र एक से डेढ़ किलोमीटर ही थी। निर्देशक संजय गढ़वी का पार्थिव शरीर फिलहाल कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में ही है। 


Miss Universe: शेनिस पलासियोस बनीं मिस यूनिवर्स 2023, जीत के बाद हुईं भावुक
विज्ञापन


आज शाम होगा अंतिम संस्कार

बताया जा रहा है कि आज 19 नवंबर की देर शाम तक उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन के बाद कई जानी-मानी हस्तियां सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त कर रही हैं। उनके जाने से फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। उन्होंने बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दी हैं। वह लोखंडवाला अंधेरी वेस्ट की ग्रीन एकड़ सोसाइटी में ही रहते थे। बीते दिनों ही संजय गढ़वी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के विवाद पर आधारित फिल्म बनाने की घोषणा की थी।

विज्ञापन

संजय गढ़वी ने इन फिल्मों का किया निर्देशन

खबर के मुताबिक श्रीकृष्ण जन्मभूमि और शाही ईदगाह मस्जिद के विवाद पर आधारित इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो चुकी थी। संजय गढ़वी ने 'धूम' और 'धूम 2' का निर्देशन किया था। उन्होंने 'तेरे लिए', 'किडनैप', 'मेरे यार की शादी है', 'ऑपरेशन परिंदे' और 'अजब गजब लव' जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन भी किया था। 


Katrina Kaif: विक्की कौशल के 'ग्रीन फ्लैग' लेबल पर कटरीना ने दी प्रतिक्रिया, खुलासा करते हुए पति पर कही यह बात
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें