दरअसल, मौनी रॉय को उनकी खास दोस्त लॉरेन गॉटलिब के साथ मुंबई के एक मशहूर रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। अभिनेत्री जब अपनी दोस्त के साथ लंच करके इस रेस्टोरेंट से बाहर निकलीं, तो फोटोग्राफर्स ने अभिनेत्री को घेर लिया। और फिर मौनी ने भी फोटोग्राफर्स को कई पोज दिए। कुछ वायरल फोटोज में मौनी अपनी दोस्त के साथ दिख रही हैं तो कुछ फोटोज में अभिनेत्री ने सोलो पोज दिए हैं।।
इन फोटोज में मौनी का लुक भी कमाल का था। वह अभी दोस्त के साथ ट्विनिंग करती दिखीं। ऑरेंज रंग की मिनी ड्रेस में एक्ट्रेस काफी ज्यादा खूबसूरत दिखीं। मौनी के साथ लॉरेन ने भी ऑरेंज कलर की मिनी ड्रेस पहने हुए थीं, जिसमें वह भी काफी सुंदर लग रही थीं। हालांकि, लॉरेन को इस मौके पर फोटोग्राफर्स जल्दी से पहचान नहीं पाए। लॉरेन ने बॉलीवुड से एक लंबा ब्रेक लिया था और यही वजह होगी कि पैपराजी उन्हें पहचान नहीं पाए।
बता दें कि मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी। वह टीवी में 'नागिन' सीरियल के लिए जानी जाती हैं। इसके अलावा, मौनी रियलिटी शो की जज भी बन गई हैं। हाल ही में मौनी रॉय बच्चों का डांस रियलिटी शो जज करती नजर आई थीं। यह उनका बतौर जज पहला रियलिटी शो था।