अयान मुखर्जी ने फिल्म के पहले ही पार्ट में साफ कर दिया है कि दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर की मां 'अमृता' के किरदार में नजर आने वाली हैं। वह 'अस्त्रों की दुनिया' में जल अस्त्र का किरदार में दिखाई देंगी, जो देव को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। लेकिन देव के किरदार में कौन नजर आने वाला है इसका खुलासा होना अभी बाकी है। अभी तक 'ब्रह्मास्त्र 2' में देव के किरदार के लिए अभी तक रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन और यश का नाम सामने आ चुका है। वहीं अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि 'ब्रह्मास्त्र 2-देव' में देव के किरदार में रणबीर कपूर नजर आ सकते हैं। इसके पीछे रिपोर्ट्स में एक थ्योरी लगाई जा रही है, जो एस एस राजामौली की 'बाहुबली 2' से मेल खाती है।
Vir Das: हिंदू संगठन की वीर दास को चेतावनी, कहा- भारत विरोधी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगी तो...
दरअसल, रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि क्योंकि शिवा, देव का बेटा है, तो ऐसे में रणबीर ही फिल्म में देव का किरदार निभा सकते हैं। इसका कनेक्शन प्रभास की 'बाहुबली 2' जोड़ जा रहा है। ऐसा होने का कारण यह है कि प्रभास ने भी 'बाहुबली' और 'बाहुबली 2' में स्क्रीन पर बाप और बेटे दोनों का किरदार निभाया था। प्रभास ने अमरेंद्र और महेंद्र बाहुबली का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता था। वहीं कहा जा रहा है कि ब्रह्मास्त्र 2 में देव और शिवा दोनों का किरदार रणबीर कपूर निभा सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो रणबीर कपूर, ब्रह्मास्त्र 2 में दीपिका पादुकोण के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।
Vinod Kapri: पर्दे पर उतरेगी जंगलों में भटके फौजी की सच्ची कहानी, नेशनल अवॉर्ड विनर विनोद को मिला सैफ का साथ