क्यों एक साथ शूट नहीं हो सके तीनों पार्ट
अयान मुखर्जी ने यह भी बताया कि फिल्म के तीनों पार्ट की शूटिंग एक साथ क्यों नहीं की गई। निर्देशक ने कहा, 'हर निर्माता और निर्देशक की टीम की परिस्थितियां और बजट अलग-अलग होते हैं। हम 'ब्रह्मास्त्र' के पहले पार्ट के साथ ही दूसरा पार्ट बनाना अफोर्ड नहीं कर सकते थे। हमने इसके बारे में सोचा जरूर था, लेकिन दूसरा कदम उठाने के लिए हमें पहले पार्ट की सफलता और उसके अनुभव की जरूरत थी।'
'ब्रह्मास्त्र' के बारे में
- बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर ने शिवा और आलिया भट्ट ने ईशा का किरदार निभाया था।
- फिल्म में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान भी खास भूमिकाओं में नजर आए थे।
- फिल्म ने दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी, हालांकि इसे दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
ये भी पढ़ें- अयान मुखर्जी: 'बहुत मेहनत की, लेकिन...', 'वॉर 2' को लेकर छलका निर्देशक का दर्द, फ्लॉप होने पर कही ये बात