फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: 'रामायण' ने रचा इतिहास, 17 दिनों में कमाए इतने करोड़; बनी तीसरी सबसे बड़ी भारतीय फिल्म

Sun, 22 Nov 2026 03:55 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • निर्देशक नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। 
  • रिलीज के 17 दिनों में फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। 
  • अब यह भारतीय सिनेमा की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।
विज्ञापन
रामायण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रामायण का जबरदस्त जलवा देखने को मिल रहा है। कमाई के मामले में फिल्म ने अब एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। जानिए फिल्म का अबतक का कलेक्शन
विज्ञापन


तीसरे शनिवार को कमाई में आया उछाल
ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे शनिवार को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 27.40 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। शुक्रवार को फिल्म की कमाई 15.75 करोड़ रुपये थी। इस तरह शनिवार को फिल्म की कमाई में करीब 74 फीसदी का उछाल देखने को मिला।

शनिवार की कमाई के साथ ही फिल्म का 17 दिनों का भारत में नेट कलेक्शन 906.90 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन 1,083.70 करोड़ रुपये पहुंच गया है। विदेशों में फिल्म ने अब तक 533 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस तरह फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,616.70 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

रामायण - फोटो : साभार@imdb
900 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'रामायण'
'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने भारत में 900 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन का आंकड़ा भी पार कर लिया है। इसके साथ ही यह घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेजी से 900 करोड़ रुपये कमाने वाली तीसरी भारतीय फिल्म बन गई है। इस मामले में फिल्म से आगे अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' और रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' हैं।

खास बात यह है कि भारतीय सिनेमा के इतिहास में अब तक सिर्फ चार फिल्में ही भारत में 900 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन का आंकड़ा पार कर पाई हैं। इनमें एसएस राजामौली की 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन', 'पुष्पा 2', 'धुरंधर 2' और अब 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' शामिल हैं।
विज्ञापन

रामायण की कमाई - फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'रामायण' के बारे में 
फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं। साई पल्लवी माता सीता के रूप में हैं। यश ने रावण का रोल किया है। वे इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं।

इनके अलावा फिल्म में रवि दुबे, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। नमित मल्होत्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है। 'रामायण' का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज हुआ। इसका अगला भाग दिवाली 2028 को रिलीज होगा।

ये भी पढ़ें- आश्रम 4: शुरू हुआ 'बाबा निराला' की वापसी का काउंटडाउन, बॉबी देओल ने पूरी की सीरीज की शूटिंग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें