फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: टाइगर श्रॉफ की परफॉर्मेंस के दौरन मंच पर आया कुत्ता, अभिनेता का था ऐसा रिएक्शन

Sun, 22 Nov 2026 01:10 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अमृता फडणवीस के एनजीओ की तरफ से 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' आयोजित किया गया।
  • इसमें शाहरुख खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह और विक्रांत मैसी जैसी हस्तियां मौजूद थीं। 
  • कार्यक्रम का एक खास पल सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार को मुंबई में 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' के दौरान अभिनेता टाइगर श्रॉफ मंच पर लौटे। 18 अक्तूबर को उनकी गाड़ी पर हुई गोलीबारी की घटना के बाद, यह उनका पहला सार्वजनिक प्रदर्शन था। हालांकि एक लम्हे ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कार्यक्रम में जब टाइगर श्रॉफ प्रस्तुति दे रहे थे, तभी एक कुत्ता मंच पर आ गया।
विज्ञापन
Trending Videos

टाइगर श्रॉफ - फोटो : एएनआई
टाइगर श्रॉफ ने जारी रखी परफॉर्मेंस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस कार्यक्रम के वीडियो में देखा जा सकता है कि अचानक एक कुत्ता मंच पर आ जाता है और कुछ ही देर में आराम से सीढ़ियों से नीचे उतर जाता है। पारंपरिक पोशाक पहने श्रॉफ ने बिना रुके अपना प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने कुत्ते पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। अभिनेता 2012 की फिल्म 'अग्निपथ' के गाने 'देवा श्री गणेशा' पर डांस कर रहे थे।

टाइगर पर कब हुई थी गोलीबारी?
कार्यक्रम में टाइगर श्रॉफ की यह उपस्थिति इसलिए भी अहम है क्योंकि 18 अक्तूबर को मुंबई में उन पर हमला हुआ था। जब वे फुटबॉल ग्राउंड से घर लौट रहे थे, तब कुछ अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर गोलियां चलाई थीं। इस घटना में अभिनेता को मामूली चोटें आईं और उनकी कार का साइड मिरर क्षतिग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन

टाइगर श्रॉफ - फोटो : एएनआई
'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' के बारे में जानकारी
  • बैंकर और सामाजिक कार्यकर्ता अमृता फडणवीस के एनजीओ की तरफ से 'ग्लोबल पीस ऑनर्स 2026' आयोजित किया गया।
  • इसमें सिनेमा, खेल और सार्वजनिक जीवन की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं। 
  • यह वार्षिक कार्यक्रम आतंकवाद के पीड़ितों और नायकों को श्रद्धांजलि देता है। 
  • साथ ही उन लोगों को सम्मानित करता है जिन्होंने शांति, साहस और मानवता के लिए काम किया है।
  • इस कार्यक्रम में शाहरुख खान, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, विक्रांत मैसी और पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर जैसी हस्तियां मौजूद थीं। 
  • कार्यक्रम का मुख्य विषय एकता और यादें संजोना था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें