फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय कुमार बने बॉक्स ऑफिस के नए किंग, एक हफ्ते में 'टॉयलेट...' का इतना रहा कलेक्शन

Fri, 18 Aug 2017 04:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' कलेक्शन
विज्ञापन
अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' को बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ता पूरा हो गया है। एक हफ्ते में फिल्म ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 96 करोड़ की कमाई कर ली है।
विज्ञापन


फिल्म ने अपने पहले दिन धीमी शुरुआत करते हुए लगभग 13 करोड़ की कमाई की थी। तब लगा था कि इसका भी हश्र शाहरुख और अनुष्का की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' के जैसे होगा लेकिन फिल्म ने वीकेंड पर जोरदार वापसी की है। स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी का भी फिल्म ने पूरा फायदा उठाया है।

पढ़ें: रणवीर को देख चिल्लाए अक्षय- 'टॉयलेट की ओपनिंग हो गई'
  #ToiletEkPremKatha is FANTASTIC... Starting on a slow note, the biz multiplied rapidly on subsequent days due to SOLID word of mouth. #TEPK — taran adarsh (@taran_adarsh) August 18, 2017
विज्ञापन


  #ToiletEkPremKatha is expected to dominate in Week 2, despite new film releases today... It's a wave that won't slow down so soon... #TEPK — taran adarsh (@taran_adarsh) August 18, 2017


'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' ने सबसे ज्यादा कमाई रविवार और मंगलवार को की है। रविवार को फिल्म ने 21.25 करोड़ और मंगलवार को 20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। आज बॉक्स ऑफिस पर बरेली की बर्फी रिलीज हुई है जो अक्षय की फिल्म को टक्कर दे सकती है। 
  #ToiletEkPremKatha Fri 13.10 cr, Sat 17.10 cr, Sun 21.25 cr, Mon 12 cr, Tue 20 cr, Wed 6.50 cr, Thu 6.10 cr. Total: ₹ 96.05 cr. 👍👍👍 #TEPK — taran adarsh (@taran_adarsh) August 18, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें