फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोल्ड तस्वीरों को लेकर ट्रोल किए जाने पर ईशा गुप्ता ने दिया करारा जवाब

Fri, 18 Aug 2017 04:01 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
ईशा गुप्ता
विज्ञापन
हाल ही में ईशा गुप्ता ने काफी हॉट और बोल्ड फोटोशूट करवाया जिसने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी, लेकिन लोगों ने ईशा के उस बोल्ड अवतार की तारीफ करने के बजाय खूब भद्दे कमेंट किए।
विज्ञापन


एक शख्स तो यहां तक कह गया कि वो भारतीय नहीं हैं क्योंकि भारतीय लड़कियां ऐसा नहीं करतीं।

बता दें कि एक फोटोशूट के लिए ईशा गुप्ता ने न्यूड पोज किया और ये लोगों को रास नहीं आया। उस वक्त तो ईशा गुप्ता ने अपने गुस्से और भावनाओं पर काबू कर लिया, लेकिन हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने उन लोगों को आड़े हाथों लिया जिन्होंने उनके बोल्ड अवतार पर तंज कसा।

पढ़ें - चार शादियों के बावजूद अकेली रह गई थी ये हीरोइन, आखिरी वक्त में बेटे ने अकेले ही निकाला था जनाजा


ईशा गुप्ता ने कहा, 'मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ा और ना ही पड़ता है क्योंकि इससे ये पता चलता है कि वो लोग कौन हैं, किस सोच के हैं और मैं कौन हूं।' हालांकि मुझे इस बात का जरूर दुख हुआ कि मुझे ये कहा गया कि मैं भारतीय नहीं हूं।'
विज्ञापन


पढ़ें - आमिर के एक गलत फैसले ने बदल दी थी इस एक्टर की जिंदगी, अब साइड रोल करने के लिए मजबूर


'मैं बस यह कहना चाहती हूं कि मैं बाकी लोगों के मुकाबले ज्यादा भारतीय हूं क्योंकि कम से कम मेरे पापा ने इस देश की सेवा की लेकिन उन लोगों के पिता ने क्या किया ? हालांकि तब मैंने अपने गुस्से पर काबू रखा।'

ईशा गुप्ता को इस बात की खुशी है कि बिना किसी गॉडफादर के उन्होंने बॉलीवुड में अपने लिए जगह बनाई। उन्हें वाकई इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि कौन उनके बारे में क्या सोचता है।
विज्ञापन


पढ़ें - कभी नौकरानी का काम करती थी ये हीरोइन, 1500 से ज्यादा फिल्में कर बनाया था गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें