एक नवंबर को रिलीज हुई 'कृष 3' की अच्छी ओपनिंग हुई है। हालांकि वह इस साल की दो बड़ी फिल्मों से पीछे हैं।
ऋतिक रोशन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कृष 3' एक नवंबर को रिलीज हुई। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के मामले में एक रिकॉर्ड बनाया था।
फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन भी अच्छा रहा। इस 'कृष 3' ने शुक्रवार को लगभग 19 करोड़ की कमाई की। इसे अच्छी ओपनिंग कहा जा रहा है।
हालांकि यह फिल्म पहले दिन कमाई के मामले में इसी साल रिलीज हुई दो फिल्मों से पीछे रह गई है।
2013 में रिलीज हुई दो फिल्मों 'ये जवानी है दीवानी' और 'चेन्नई एक्सप्रेस' ने पहले दिन 'कृष 3' से ज्यादा कमाई की। अब दो दिन छुट्टी को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म शानदार कारोबार करने में सफल रहेगी।