फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाई में तो इतिहास बना गई 'एक विलेन'

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहित शूरी निर्देशित फिल्मा एक विलेन सौ करोड़ क्लब में शामिल हो गई। फिल्म ने 14वें दिन यह उपलब्धि हासिल की। फिल्म को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म में सिद्घार्थ मेल्होत्रा और श्रद्घा कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं। रितेश देशमुख इस फिल्म में एक अलग अंदाज में ही नजर आए हैं।
विज्ञापन

श्रद्घा की दूसरी सफल फिल्म

यह श्रद्घा कपूर की किस्मत ही है कि वह लगातार दो 100 करोड़ कमाई करने वाली फिल्म का हिस्सा रही हैं। खास बात यह है कि इन दोनों के ही निर्देशक मोहित शूरी हैं। एक विलेन के पहले श्रद्घा की फिल्म आशिकी 2 भी 100 करोड़ कमाने में सफल रही है।
विज्ञापन

पिट गई विद्या की फिल्‍म

एक विलेन फिल्म जरूर हिट रही है लेकिन पिछले शुक्रवार रिलीज हुई विद्या बालन की फिल्म बॉबी जासूस कमाई करने में असफल रही है। समर शेख निर्देशित इस फिल्‍म में विद्या बालन एक जासूस की भूमिका में हैं। फिल्म ने एक सप्ताह में लगभग 10 करोड़ कमाए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें