फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गन मास्टर जी9’ कलेक्शन: 'रामायण' और 'ये प्रेम मोल लिया' के सामने फीकी पड़ी फिल्म? जानें पहले दिन कितना कमाया

Fri, 27 Nov 2026 06:33 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Box Office Collection: इमरान हाशमी की नई फिल्म ‘गन मास्टर जी9’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।
  • फिल्म में उनके साथ जेनिलिया देशमुख लीड रोल में हैं। 
  • जानिए इमरान की इस फिल्म ने पहले दिन कितना कलेक्शन किया है। 
विज्ञापन
गन मास्टर जी9 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पहला दिन  - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी और अभिनेत्री जेनिलिया देशमुख की फिल्म ‘गन मास्टर जी9’ 27 नवंबर शुक्रवार से थिएटर्स में सज चुकी है। फिल्म में इमरान एक बार फिर एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। जानिए फिल्म के पहले दिन का कलेक्शन। 
विज्ञापन


पहले दिन 'गनमास्टर G9' ने की इतनी कमाई
फिल्म 'गनमास्टर G9' के लिए पहला दिन कुछ खास नहीं रहा। शाम 6 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक फिल्म ने 2.18 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं, इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 2.57 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। हालांकि, फिल्म के पहले दिन का फाइनल कलेक्शन आना अभी बाकी है। 

ये भी पढ़ें- Gunmaster G9 movie review: इमरान का एक्शन अवतार दमदार, लेकिन अपारशक्ति ने लूटी महफिल; देखने लायक है या नहीं?
विज्ञापन
Trending Videos

आवारापन 2 मूवी - फोटो : अमर उजाला
पिछली फिल्म की तुलना में काफी कम
इमरान हाशमी की पिछली फिल्म 'आवारापन 2' के मुकाबले 'गनमास्टर G9' काफी कम है। फिल्म 'आवारापन 2' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार शुरुआत करते हुए 22 करोड़ का कलेक्शन किया था।

वहीं इसके मुकाबले 'गनमास्टर G9' पहले दिन डबल डिजिट का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। हालांकि इमरान के करियर में 'आवारापन 2' की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग रही है। हालांकि 'बादशाहो' और 'राज 3' को छोड़कर इमरान के करियर की सभी फिल्में पहले दिन 10 करोड़ से कम की ही कमाई कर पाई हैं। 

फिल्म रामायण और ये प्रेम मोल लिया - फोटो : सोशल मीडिया
इन फिल्मों के आगे फीकी पड़ी 'गनमास्टर G9' 
'गनमास्टर G9' के अलावा इन दिनों थिएटर्स में रामायण का जलवा चल रहा है। रामायण ने आज शुक्रवार को रिलीज के 23वें दिन भी शाम 6 बजे तक 4.88 करोड़ की कमाई की है। वहीं 'गनमास्टर G9' के साथ आज ही रिलीज हुई आयुष्मान और शरवरी की फिल्म ने पहले दिन शाम 6 बजे तक 2.52 करोड़ की कमाई कर ली है। 
विज्ञापन

गनमास्टर जी9 - फोटो : सोशल मीडिया
'गन मास्टर जी 9' के बारे में 
  • फिल्म में इमरान हाशमी और जेनिलिया देशमुख लीड रोल में हैं।
  • 'गन मास्टर जी 9' का निर्देशन आदित्य दत्त ने किया है।
  • फिल्म का संगीत हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है।
  • वहीं निर्माण दीपक मुकुट, संगीता अहीर और हुनर मुकुट ने किया है।  

NOTE - इन सभी फिल्मों की कमाई के फाइनल आंकड़े अभी सामने आने बाकी हैं। 

ये भी पढ़ें- 'धुरंधर' की रैपर रेबल के चेहरे से टकराया ड्रोन: बीच परफॉर्मेंस में स्टेज छोड़कर गईं सिंगर, वीडियो हो रहा वायरल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें