सनी देओल का इंस्टाग्राम पोस्ट
सनी देओल ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी मां प्रकाश के साथ कई तस्वीरों की एक मूविंग स्लाइड शेयर की है। इन बेहतरीन और शानदार तस्वीरों की स्लाइड के साथ सनी ने कैप्शन में लिखा, 'उस महिला के लिए जिसने मुझे बिना कुछ मांगे सब कुछ दिया - आपका प्यार मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। मदर्स डे की शुभकामनाएं, मां।' सनी की इस पोस्ट पर गदर अभिनेत्री अमीषा पटेल ने कमेंट में दिल वाले इमोजी बनाए हैं।
फैंस ने दी प्रतिक्रिया
सनी की इस पोस्ट पर उनके फैंस ने भी जमकर प्यार लुटाया है। सनी के एक फैन ने लिखा, 'मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं', एक और फैन ने लिखा, 'सबसे प्यारी मां और बेटा', एक और फैन ने लिखा, 'हैप्पी मदर्स डे हार्दिक शुभकामना', एक और फैन ने लिखा, 'आपको मदर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं सनी भैया'
यह भी पढ़ें: Madame Tussauds: लंदन के मैडम तुसाद में लगा राम चरण का वैक्स स्टैचू, पेट डॉग राइम की क्यूटनेस ने जीता दिल
सनी देओल का वर्कफ्रंट
सनी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'लाहौर 1947' और 'बॉर्डर 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इन दोनों ही फिल्मों में सनी का अलग किरदार देखने को मिलेगा। 'बॉर्डर 2' में का निर्देशन अनुराग सिन्हा करेंगे और इसका निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता करेंगे। यह 1997 की हिट 'बॉर्डर' का सीक्वल है। इस फिल्म में सनी के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें: Hrithik NTR: ऋतिक-एनटीआर की 'War 2' के तेलुगु संस्करण के लिए मिल रही बड़ी डील, जानिए कीमत..