बॉलीवुड में कई फिल्ममेकर्स हैं जो इस वक्त ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाना चाहते हैं। इस टाइटल को कई निर्माता ट्रेडमार्क करने की सोच रहे हैं। इसी बीच एक प्रोडक्शन कंपनी ने दावा किया है उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर टाइटल का ट्रेडमार्क करवा लिया है। साथ इन लोगों ने फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का एक पोस्टर भी जारी किया। इसी बात को लेकर ये मेकर्स ट्रोल्स भी हुए थे, इन्होंने माफी भी मांगी थी। अब फिल्म से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है।
इस प्रोडक्शन हाउस ने किया दावा
निक्की विक्की भगनानी फिल्म्स और द कंटेंट इंजीनियर नाम के एक प्रोडक्शन हाउस ने दावा किया है कि उनके पास कानूनी तौर पर ऑपरेशन सिंदूर का टाइटल है। इसके बाद ही उन्होंने फिल्म का पोस्टर भी जारी किया है। इस फिल्म की कास्टिंग अभी नहीं हुई लेकिन जल्द ही इसके बारे में भी जानकारी प्राेडक्शन हाउस देगा।
कमाई का पचास प्रतिशत सेना को दिया जाएगा
प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि फिल्म से जो भी कमाई होगी उसका पचास प्रतिशत भारतीय सेना और पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दिए जायेगा। फिल्म का निर्देशन को उत्तम और नितिन मिलकर करेंगे। इसे हिंदी के अलावा इंग्लिश में भी बनाया जाएगा। फिल्म के जरिए मेकर्स दुनिया को आतंकवादियों की करतूत और अपनी सरकार की नीतियों के बारे में बताएंगे।
इतने बजट में बनेगी फिल्म
मेकर्स का कहना है कि वह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लगभग पचास करोड़ के बजट में बनाएंगे। फिल्म पर पूरी रिसर्च भी होगी। कहानी के बारे में फिल्म हाउस ने बताया कि इसके लिए वो सशस्त्र बलों के अधिकारियों से मिलेंगे। साथ ही रक्षा मंत्रालय और पीएम मोदी से भी इनपुट लेने की कोशिश करेंगे। इस फिल्म में कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका के किरदार जस के तस रखे जाएंगे।