कहा- मैंने इंतजार किया, लेकिन...
निर्माता ने कहा कि तमाम दर्शक यह जानने को बेकरार हैं कि ओरिजनल कास्ट क्यों नहीं है? उन्होंने कहा, 'मैंने बहुत वक्त तक इंतजार किया, लेकिन सभी के अपने-अपने कारण थे। मैं उन सभी का सम्मान करता हूं और उनके कारणों का भी। इसलिए, अब सीक्वल पूरी तरह नवीनता की पैकिंग में रिलीज होगी'। बोनी कपूर ने दर्शकों को यह यकीन भी दिलाया कि बहुप्रतीक्षित सीक्वल उम्मीदों पर खरा उतरेगा, क्योंकि इससे उन्हें बहुत उम्मीदें हैं।
ये खबर भी पढे़ं:
Tuesday Box Office Report: हिंदी में 700 करोड़ी क्लब की पहली फिल्म बनी पुष्पा 2, मुफासा-वनवास ने की इतनी कमाई
'नो एंट्री' से भी शानदार होगा सीक्वल
बोनी कपूर ने आगे कहा कि उन्होंने जो विषय चुने हैं, उन्हें यकीन है कि सीक्वल 'नो एंट्री' से भी बहतर साबित होगा। बोनी कपूर ने बताया कि 'नो एंट्री 2' की शूटिंग जून या जुलाई 2025 में शुरू होगी। फिल्म 26 अक्टूबर 2025 को दिवाली के आसपास रिलीज की जाएगी। निर्माता ने कहा कि पूरी उम्मीद है कि शेड्यूल तय समय में पूरा कर पाएंगे। नो एंट्री 2' में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर जैसे सितारों के आने की खबर है। अनीस बज्मी निर्देशन करेंगे। अभी फिल्म की फीमेल लीड का नाम सामने आना बाकी है।
संबंधित वीडियो
ये खबर भी पढे़ं:
Vivek Oberoi: विवेक ओबेरॉय ने किया इंकार शाहरुख खान की फिल्म करने से, क्या रही वजह? जानिए