क्या आप जानते हैं कि एक बार सलमान खान ने अपने छोटे भाई सोहेल खान को पत्थर मार दिया था और खून बहता देख भाग गये थे। इस बात का खुलासा खुद सलमान खान ने ही किया था। उन्होंने एक कॉमेडी शो में यह पूरा किस्सा सुनाया था। यह उस वक्त की बात है, जब सोहेल खान काफी छोटे थे।
क्या आप जानते हैं कि एक बार सलमान खान ने अपने छोटे भाई सोहेल खान को पत्थर मार दिया था और खून बहता देख भाग गये थे। इस बात का खुलासा खुद सलमान खान ने ही किया था। उन्होंने एक कॉमेडी शो में यह पूरा किस्सा सुनाया था। यह उस वक्त की बात है, जब सोहेल खान काफी छोटे थे। सलमान ने यह भी बताया था कि उन्होंने सोहेल को ही नहीं, बल्कि एक बार अरबाज खान को भी मारा था।
विज्ञापन
क्या है पूरा किस्सा?
सलमान खान का कहना था कि जब हम बच्चे थे उस वक्त तीनों भाई ‘टार्जन’ फिल्म देख रहे थे और एक गेम खेल रहे थे। इस गेम में पत्थरों का भी इस्तेमाल किया जा रहा था। मैं खेल में इतना मग्न हो गया कि मैंने एक पत्थर सोहेल की तरफ फेंक दिया। सोहेल कूड़ेदान के पीछे गया और कुछ सेकंड बाद रोता हुआ आया। उसके माथे से खून बह रहा था। यह देख मैं और अरबाज वहां से फौरन भाग गए।
सलमान खान ने यह खुलासा 2019 में कपिल शर्मा के शो पर किया था। हालांकि, सलमान ने सोहेल को ही नहीं, बल्कि अरबाज खान को भी एक बार मारा था। खुद अभिनेता सलमान ने इस शो में कहा था कि उन्होंने एक बार छोटे भाई अरबाज को भी गलती से मार दिया था। सलमान का कहना था कि उन्होंने खेल-खेल में ही गलती से पेंसिल से अरबाज खान पर वार कर दिया था। यह पेंसिल अरबाज खान के सीने में चुभ गई थी। गौरतलब है कि सलमान खान, सोहेल खान और अरबाज खान में काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं। सलमान खान ने अपने भाईयों सोहेल और अरबाज के साथ कई फिल्मों में भी काम किया है। सोहेल खान ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि बचपन से ही तीनों भाइयों में काफी प्यार और बॉन्डिंग है।