फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कान में प्रदर्शित होगी 'बॉम्बे टॉकीज'

Wed, 15 May 2013 10:59 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड फिल्म 'बॉम्बे टॉकीज' 66वें 'कान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल' में विशेष प्रदर्शनी के लिए चुनी गई है। इस फिल्म का निर्माण हिंदी सिनेमा के 100 साल होने के उपलक्ष्य पर बनायी गयी है।
विज्ञापन


भारतीय सिनेमा के सौ साल को समर्पित यह फिल्म चार अलग कहानियों का संकलन है। जिसे चार निर्देशकों अनुराग कश्यप, दिबाकर बनर्जी, जोया अख्तर और करन जौहर ने बनाया है।

करन ने ट्विटर पर लिखा, "बॉम्बे टॉकीज' के लिए खबरें अभी भी आ रही हैं। मैं इसके लिए कान में शिरकत करने को लेकर काफी उत्साहित हूं। मेरे साथ अनुराग, जोया और दिबाकर भी मौजूद रहेंगे।"
विज्ञापन


'बॉम्बे टॉकीज', 'मानसून शूटआउट' के साथ दो अलग श्रेणी में चुनी गई है। 'मानसून शूटआउट' मध्य रात्रि में दिखाई जाएगी, जबकि 'बॉम्बे टॉकीज' को गाला स्क्रीनिंग के तहत प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें