फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के लेखकों को भी मिलेगा बिरादरी का सम्मान, एसडब्लूए अवार्ड्स के लिए यहां करें आवेदन

Mon, 23 Dec 2019 11:06 AM IST
भावना शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
swa awards - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हिंदी फिल्मों की सफलता का श्रेय अक्सर अभिनेता और निर्देशक लूट ले जाते हैं। पूरी दुनिया बस उन्हीं की वाह-वाही करती है। फिल्मों के ट्रेलर लॉन्च से लेकर सक्सेस पार्टी तक में वही लाइम लाइट में रहते हैं। इन सब के बीच लेखकों को हमेशा दोयम दर्जे पर रखा जाता है। एक बार स्क्रिप्ट लेने के बाद अक्सर उन्हें किनारे कर दिया जाता है। टेलीविजन शोज और वेब सीरीज का भी यही हश्र है। लेकिन अब इन्हें सम्मानित करने की एक खास पहल शुरू हुई है। वैसे तो इंडस्ट्री से जुड़े कई अवॉर्ड समारोह में इन्हें सम्मानित किया जाता है लेकिन अब पहली बार स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया हिंदी फीचर फिल्मों, टेलीवीजन शोज और वेब शोज के लेखकों और गीतकारों को खुद सम्मानित करने जा रही है।
विज्ञापन


स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसडब्लूए) ने एसडब्लूए अवार्ड 2020 की घोषणा की है। यह देश का पहला ऐसा अवार्ड समारोह होगा जो पूरी तरह से लेखकों का और लेखकों के लिए होगा। सिनेजगत के मशहूर लेखक इसके निर्णायक मंडल का हिस्सा होंगे। यह पुरस्कार भारत में पटकथा लेखकों, गीतकारों और कथा लेखकों के लिए सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार की तरह स्थापित किए जा रहे हैं। तैयारी ये है कि साहित्यकारों और साहित्यिक संगठनों के पुरस्कारों की समकक्ष लाया जाए।

पहले पुरस्कारों के तहत 2019 में रिलीज हुईं हिंदी फीचर फिल्मों, टेलीविजन शो और वेब सीरीज के लेखकों का सम्मान किया जाएगा। इन पुरस्कारों की कुल 15 श्रेणियां बनाई गई हैं। पुरस्कारों के लिए लेखकों को खुद आवेदन करना होगा और ये आवेदन 20 दिसंबर 2019 से लेकर  20 जनवरी 2020 तक किए जा सकते हैं। पहले एसडब्लूए पुरस्कार एक भव्य समारोह में अगले साल 16 मई को वितरित किए जाएंगे। इन आवेदनों के लिए स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जाने का लिंक ये है :  https://www.swaindia.org/  
विज्ञापन
विज्ञापन

 

निर्देशक सतीश कौशिक को बड़ा सम्मान देने की तैयारी, हरियाणा फिल्म प्रमोशन बोर्ड के चेमरमैन होंगे


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें