फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का सपना टूटा, नहीं बना पाएंगी ओशो के सबसे करीब रहीं महिला की बायोपिक

Sun, 22 Dec 2019 03:01 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
priyanka chopra - फोटो : social media
विज्ञापन

ओशो की सबसे करीब रहीं महिला, आनंद शीला पर बायोपिक बनाने का देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का सपना टूट गया है। इससे पहले मशहूर अभिनेता आमिर खान ने आलिया भट्ट को लेकर उनकी कहानी पर नेटफ्लिक्स के लिए वेब सीरीज बनाने की तैयार की थी, लेकिन वह कोशिश भी सिरे तक नहीं पहुंच सकी। ओशो और आनंद शीला दोनों अपने जमाने के चर्चित चेहरे रहे हैं। ओशो को अमेरिका के ओरेगन राज्य से निष्कासित किया गया था और आनंद शीला अदालत से दोषी करार दी जा चुकी हैं।

विज्ञापन


प्रियंका चोपड़ा ने कुछ महीने पहले ही मां आनंद शीला के नाम से चर्चा में रहीं गुजरात के वडोदरा में जन्मी शीला अंबालाल पटेल की बायोपिक बनाने का ऐलान किया था। अब इस पर आनंद शीला का बयान आया है कि उन्होंने कभी प्रियंका को इस कहानी पर सीरीज या फिल्म बनाने की इजाजत ही नहीं दी। यही नहीं आनंद शीला ने प्रियंको को इसके लिए कानूनी नोटिस भी भेजा है।

इस नोटिस के बाद प्रियंका की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आनंद शीला की ख्वाहिश रही है कि आलिया भट्ट परदे पर उनका किरदार करें। उनका ये भी मानना है कि जब वह छोटी थीं तो आलिया की तरह ही दिखती थीं। मां आनंद शीला को 1981 में रजनीश उर्फ ओशो ने अमेरिका में अपने रजनीशपुरम आश्रम को संचालित करने के लिए नियुक्त किया था। साल 1984 में अमेरिका में हुए बायोटेरर अटैक के लिए मां आनंद शीला को दोषी पाया गया और अमेरिकी सरकार ने उन्हें 20 साल तक कैद की सजा सुनाई। हालांकि वह 39 महीने बाद पैरोल पर जेल से बाहर आ गईं और स्विट्जरलैंड चली गईं। वहां उन्होंने शादी की और दो नर्सिंग होम खरीदे। 20 साल पहले 1999 में एक स्विस अदालत ने उन्हें अमेरिका के सरकारी वकील की हत्या का दोषी पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें