हिंदी सिनेमा के 100 पूरे हो गए हैं। 100 सालों में बॉलीवुड में कई परंपराएं देखने को मिली। बॉलीवुड में एक परंपरा ऐसी भी है जो 100 सालों के साथ ही शुरू हुई और आज तक बरकरार है।
जी हां, बॉलीवुड में परिवारवाद की एक लंबी परंपरा रही है और एक बार बॉलीवुड में अपने कदम जमाने के बाद अधिकांश लोग अपने परिवार के दूसरे लोगों के लिए यहां जमीन तलाशने लगते हैं।
कई दशकों से चला आ रहा यह ट्रेंड अब भी बदस्तूर चल रहा है। बल्कि पिछले दो दशको में यह ट्रेंड और भी मुखर हुआ है।
बॉलीवुड के दिग्गज खानदानों पर नजर डालेंगे तो पाएंगे कि उनकी कई पीढ़ियां लगातार फिल्मी पर्दे पर राज करती आ रही हैं। आइए जानें, ऐसे बॉलीवुड परिवारों के बारे में जहां एक-एक घर में बॉलीवुड के कई सितारों का बसेरा है।
1
कपूर खानदान के कई चिराग आए बॉलीवुड में
जब बात हो बॉलीवुड के मशहूर परिवार की तो सबसे पहले नाम कपूर खानदान का ही आता है।
ये परिवार बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे पुराना परिवार है। बॉलीवुड में पृथ्वीराज कपूर ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए कदम रखा।
पृथ्वीराज की सफलता के बाद उनके बेटों राज कपूर, शम्मी कपूर और शशि ने बॉलीवुड पर राज किया। इसके बाद की पीढियां भी फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकी हैं।
राज कपूर के तीन बेटे रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर ने फिल्मों को ही अपना कॅरियर बनाया।
राज कपूर के पहले बेटे रणधीर कपूर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस बबीता कपूर से शादी की। बबीता और रणधीर कपूर की दो बेटियां करीना और करिश्मा भी बॉलीवुड में छाई हुई हैं। करीना ने बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान से शादी की है।
राज कपूर के दूसरे बेटे ऋषि कपूर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू सिंह से शादी की। इन दोनों का बेटा रणबीर कपूर बॉलीवुड में आज के युवाओं आइडियल बन गया है।
पृथ्वीराज कपूर के दूसरे बेटे शम्मी कपूर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बाली से शादी की।
पृथ्वीराज कपूर के तीसरे बेटे शशि कपूर ने ब्रिटीश एक्टर जेनिफर कपूर से शादी की।
शशि कपूर के तीनों बच्चे करण, कुणाल और संजना भी अभिनय की दुनिया से जुड़े हुए हैं।
2
अख्तर-आजमी खानदान भी जुड़ा रहा फिल्मों से
अख्तर और आजमी खानदान ने भी बॉलीवुड में अपनी जड़े जमाई हुई हैं।
बॉलीवुड गजल गायक और गीतकार जावेद अख्तर ने पहले हनी इरानी से शादी की। इन दोनों के दो बच्चों जोया अख्तर और फरहान अख्तर बॉलीवुड की की दुनिया में जाने-माने नाम है।
जावेद अख्तर के पिता जानेसार अख्तर भी अपने समय के लोकप्रिय गीतकार रहे हैं।
हनी इरानी की बहन डेजी इरानी भी फिल्म अभिनेत्री है।
बॉलीवुड के पॉपुलर चेहरे फराह खान और साजिद खान हनी इरानी और डेजी इरानी के भांजा-भांजी है।
जावेद अख्तर की दूसरी पत्नी शबाना आजमी फिल्मों की दुनिया का जाना-माना नाम है।
शबाना आजमी की भांजी तब्बू भी फिल्मों की दुनिया में नाम कमा चुकी है।
तब्बू की बहन फराह नाज ने भी बॉलीवुड की दुनिया में नाम कमाया।
यानी अख्तर परिवार भी बॉलीवुड में शुरू से छाया हुआ है।
3
बच्चन परिवार में ही है कई फिल्मी सितारे
बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन किसी परिचय के मोहताज नहीं।
अमिताभ बच्चन ने अपने पिता को फॉलो ना करते हुए बॉलीवुड में अपनी प्रतिभा दिखाई। नतीजन, आज अमिताभ बच्चन को सदी के महानायक के रूपम में जाना जाता है।
अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड में रमने के साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस जया भादुरी से शादी की। जया और अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन ने भी फिल्मों को ही अपना कॅरियर चुना।
अभिषेक बच्चन ने बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन से शादी की। कुल मिलाकर बॉलीवुड के दिग्गज परिवारों में बच्चन परिवार भी इस ओर एक के बाद एक कदम आगे बढ़ा रहा है।
4
भट्ट परिवार के कई चिराग है बॉलीवुड में
भट्ट कैंप में यूं तो निर्माता-निर्देशकों की कमी नहीं लेकिन यहां भी परिवारवाद की जड़े खूब मजबूत हैं।
महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के पिताजी नानाभाई भट्ट फिल्म निर्देशक रह चुके हैं।
महेश भट्ट और किरण भट्ट की बेटी पूजा भट्ट भी फिल्मों की दुनिया में नाम कमा चुकी है और अभी फिल्मों के निर्देशन से जुड़ी हुई है।
महेश भट्ट और उनकी दूसरी पत्नी सोनी राजदान की बेटी आलिया भट्ट ने हाल ही में फिल्मों में कदम रखा है।
बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी महेश भट्ट और मुकेश भट्ट के भांजे हैं।
वहीं बॉलीवुड डायरेक्टर मोहित सूरी और विजय भट्ट भी महेश भट्ट के भांजे हैं।
विजय भट्ट का भतीजा विक्रम भट्ट भी निर्देशन की दुनिया से जुड़े हुए हैं।
5
देओल फैमिली भी है बॉलीवुड की जान
देओल परिवार में बॉलीवुड में सबसे पहले धर्मेंद्र ने कदम रखा।
धर्मेंद्र के दो बेटे सनी देओल और बॉबी देओल भी आज बॉलीवुड के जाने-माने नाम है।
धर्मेंद्र ने बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी से शादी की। इन दोनों की बेटी एषा देओल ने भी फिल्मों में अपनी किस्तम आजमाई।
सनी देओल और बॉबी देओल के कजन अभय देओल ने फिल्मों में सबसे हटकर अपनी अलग पहचान बनाई है।
वहीं आजकल सनी देओल का बेटा करण देओल भी फिल्मी गलियारों में दिखने लगा है।
6
चोपड़ा-जौहर परिवार का भी है बॉलीवुड में बोलबाला
चोपड़ा-जौहर परिवार में कई जाने-माने निर्माता-निर्देशक हैं।
बलदेव राज चोपड़ा ने फिल्म बीआर फिल्मस प्रोडक्शन हाउस का निर्माण किया, जिसे आजकल निर्देशक रवि चोपड़ा देख रहे हैं।
बलदेव राज के छोटे भाई यश राज भी फिल्मों में दुनिया का निर्देशन कर छा गए। यश के बेटे आदित्य चोपड़ा ने भी अपने पिता को फॉलो किया।
वहीं यश के भाई विनोद चोपड़ा ने अपने बेटे विधु विनोद चोपड़ा के साथ निर्देशन की पारी को आगे बढ़ाया।
विधु की छोटी बहन ने यश जौहर से शादी कर ली।
यश जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन का निर्माण हुआ। इसे आजकल यश जौहर के बेटे करण जौहर संभाल रहे हैं।
यानी निर्देशक के क्षेत्र में चोपड़ा-जौहर खानदान ने भी बॉलीवुड में अपनी जड़े जमाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
7
खान परिवार में भी देखने को मिला परिवारवाद
बॉलीवुड लेखक सलीम खान और सलमा खान के बेटे सलमान, अरबाज और सोहेल खान फिल्मी दुनिया में अलग-अलग रूपों में नाम कमा रहे हैं।
सलीम खान ने बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हेलन से दूसरी शादी की।
अभिनेता अरबाज खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से शादी की।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा मलाइका अरोड़ा की छोटी बहन है।
सलीम खान की बेटी अलविरा खान ने बॉलीवुड डायरेक्टर अतुल अग्निहोत्री से शादी की।
निर्माता-निर्देशक और अभिनेता सोहेल खान अपने प्रोडक्शन हाऊस में जोर-शोर से व्यस्त हैं।
खान परिवार में बॉलीवुड कलाकार, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, लेखक और आइटम गर्ल की कोई कमी नहीं है।
8
रोशन और खान परिवार में कई हस्तियां
बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर रोशन के बेटे राकेश रोशन और राजेश रोशन ने भी फिल्मी दुनिया में अपना सिक्का जमाया।
राकेश रोशन ने अपने बेटे ऋतिक रोशन को बतौर हीरो लॉन्च किया।
ऋतिक रोशन ने सुजेन खान से शादी की।
सुजेन खान के भाई जायेद खान और कजन फरदीन खान भी बॉलीवुड की दुनिया में पहचाने जाते हैं।
फरदीन खान की सास मुमताज भी बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रह चुकी हैं।
सुजेन खान के पिता संजय खान भी बॉलीवुड एक्टर रह चुके हैं।
फरदीन खान के पिता फिरोज खान भी बॉलीवुड में जाना-माना नाम है।
यानी रोशन और खान परिवार में कई हस्तियां बॉलीवुड में मौजूद हैं।
9
मुखर्जी परिवार ने दी कई नामचीन एक्ट्रेस
जब हम मुखर्जी परिवार की बात करते हैं तो कई एक्ट्रेस के नाम याद आ जाते हैं।
मुखर्जी परिवार का ताल्लुक सामर्थ खानदान से रहा। अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस रतन बाई की बेटी शोभना सामर्थ भी इंडियन सिनेमा की नामचीन हस्ती रही।
शोभना सामर्थ की दो बेटी नूतन और तनुजा भी बॉलीवुड में खूब मशहूर हुई।
नूतन के बेटे मोहनिश बहल भी अभिनेता हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुजा की दो बेटियां काजोल और तनिशा भी बॉलीवुड के जाने-माने नाम है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी काजोल की कजन बहन है।
काजोल ने बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन से शादी की है।
इसके अलावा भी मुखर्जी परिवार में कई नामचीन हस्तियां बॉलीवुड से जुड़ी रही।
10
बॉलीवुड में एक ही नहीं है कपूर फैमिली
बॉलीवुड में पृथ्वीराज कपूर की फैमिली के अलावा एक और कपूर फैमिली राज करती है और वो फैमिली है अनिल कपूर और उनके भाईयों की।
बॉलीवुड के प्रोड्यूसर सुरिंद्रर कपूर के तीनों बेटे बॉलीवुड में अपनी पहचान बना चुके हैं।
बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर तीनों ही बॉलीवुड के जाने-माने नाम है।
बोनी कपूर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी से शादी की है।
श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्रवी को जल्द ही बॉलीवुड में लॉन्च करने वाली है।
अनिल कपूर की दोनों बेटियां बॉलीवुड से जुड़ी हुई हैं, सोनम कपूर जहां एक्ट्रेस हैं वहीं दूसरी बेटी रेहा प्रोड्यूसर है।
बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना का बेटा अर्जुन कपूर भी बॉलीवुड की दुनिया में कदम रख चुका हैं।
कई और नामचीन परिवार हैं बॉलीवुड की जान
बॉलीवुड के इन दिग्गज खानदानों के अलावा भी कई और नामचीन दिग्गज परिवार हैं।
ये नामचीन दिग्गज परिवार ऐसे हैं जिनकी कई पीढ़ियां लगातार फिल्मी पर्दे पर राज करती आ रही हैं।
आनंद खानदान, बाड़जात्या, दत्त, खन्ना, चोपड़ा, सेन, ओबेराय खानदान इत्यादि खानदानों की लंबी कतार आपको नजर आ जाएगी, जिनमें परिवारवाद खूब रमा हुआ है।
कहने का अर्थ है कि बॉलीवुड में परिवारवाद इतना ज्यादा बढ़ गया है कि नए कलाकारों को अपनी जगह बनाने में भरसक प्रयास करने होगे।