सलमान खान बॉलीवुड में अपने दोस्तों को सबसे मंहगे गिफ्ट देने के लिए जाने जाते हैं। वह गिफ्ट देने के मामले में बॉलीवुड में सबसे आगे हैं। अपनी बहन की शादी में वह मंहगा फ्लैट और राल्स रॉयस गाड़ी दे चुकी हैं। यह तो हुई घर की बात, पर वह दोस्तों को भी गिफ्ट देने में कोई कोताही नहीं बरतते। एक बार उन्होंने अपनी साथी अभिनेत्री को ढ़ाई करोड़ की पेटिंग गिफ्ट में दे दी थी।
खबर यह भी है कि सलमान ने जैकलिन फर्नांडीज को हाल ही में बांद्रा के पॉश इलाके में थ्री बेडरूम का फ्लैट दिया है। वहीं सलमान कैटरीना कैफ को उनके जन्मदिन पर एक काले रंग की ऑडी एसयूवी भी तोहफे में दे चुके हैं।
शाहरूख ने भी गिफ्ट में दिए मर्सिडीज बेंज और बीएमडब्ल्यू
शाहरुख खान भी बॉलीवुड में अपने शुभचिंतकों को मंहगे गिफ्ट देने के लिए मशहूर हैं। हाल ही में वह अभिषेक बच्चन को गिफ्ट में हार्ले डेविडसन मोटरसाइकिल उपहार देने के लिए सुर्खियों में आए थे। शाहरूख ने अपने दोस्त फराह खान को मर्सिडीज बेंज ई क्लास उपहार में दे चुके हैं।
सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी पर लाखों रुपये के हैंड बैग कलेक्शन दिया था। शाहरुख खान ने अपनी रॉ वन फिल्म के रिलीज के बाद रजनीकांत, अर्जुन रामपाल और अनुभव सिन्हा को एक-एक बीएमडब्ल्यू गिफ्ट में दे चुके हैं।
जब अमिताभ बच्चन को राल्स रॉयस गिफ्ट में मिली
विधु विनोद चोपड़ा ने सार्वजनिक रूप से अमिताभ बच्चन को उपहार में रोल्स रॉयस फैंटम कार भेंट की। हालांकि एकलव्य फिल्म में अपना किरदार निभाने के लिए बिग बी ने मात्र एक रुपए लिया था। उसी कारण विधु विनोद ने ऐसा गिफ्ट दिया। बाद में गाड़ी को लौटाने की भी खबरें आईं थीं। जिसका बाद में विधु विनोद ने खंडन किया।
वहीं अमिताभ बच्चन भी दोस्तों और अपने फैन्स को मंहगे गिफ्ट और मदद करने के लिए मशहूर हैं। हाल ही में उन्होंने अपने एक फैन के इलाज का जिम्मा उठाया है।
जब रानी मुखर्जी को आदित्य चोपड़ा ने दी सवा करोड़ की ऑडी
बॉलीवुड के मशहूर यशराज कैम्प के मुखिया आदित्य चोपड़ा भी शादी से पहले अभिनेत्री रानी मुखर्जी को एक मंहगा गिफ्ट देने के लिए चर्चा में आए थे। उन्होंने रानी को सवा करोड़ रुपये की ऑडी ए उपहार में दी।
कहा जाता है कि इस मंहगे गिफ्ट के बाद ही रानी ने शादी के लिए हां कह दिया था। हांलाकि अब यह जोड़ा बॉलीवुड के चर्चित जोड़ों में से एक है, वहीं यशराज कैम्प पिछले कई सालों से सबसे अधिक हिट फिल्में देने वाला बैनर बना हुआ है।
जब करण जौहर ने कैटरीना को गिफ्ट में दी फरारी
बॉलीवुड में फिल्म निर्माता करण जौहर की बड़े दिलवाले की छवि है। उन्होंने अपनी फिल्म अग्निपथ में एक आइटम डांस करने को लेकर कैटरीना कैफ को उपहार में मंहगी फरारी कार दी थी। कहा जाता है कि इस गाने के लिए कैटरीना ने कोई पैसा नहीं लिया था।
इसके अलावा भी करण जौहर बॉलीवुड में अपने साथियों की मदद और गिफ्ट देने के लिए जाने जाते है। हाल ही में उन्होंने 'हमारी बेटियां, हमारा गौरव' नामक समाजिक जागरूकता के अभियान को दस लाख रुपये का चुक गिफ्ट में दिया।