ओरहान ने साझा कीं स्टार किड्स की तस्वीरें
ओरहान ने सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम की कुछ तस्वीरें साझा कीं। पार्टी के लिए इब्राहिम ने सफेद रंग की शर्ट, काले रंग की लेदर जैकेट पहनी थी। साथ ही, पपराजी के सामने वह पोज देते हुए नजर आए। वहीं, अजय देवगन की बेटी नीसा गुलाबी रंग की ड्रेस में दिखीं। न्यासा इन तस्वीरों में बेहद खुश नजर आईं। उनके साथ श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी भी दिखाई दीं। पलक ने लाल रंग की ड्रेस पहनी थी। उन्होंने ओरी के सामने अलग-अलग पोज भी किए। पार्टी में अर्जुन रामपाल की बेटी माहिका भी पहुंचीं। इन सभी स्टार किड्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
इंटरव्यू में ओरहान ने कही यह बात
बीते दिनों ओरहान ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने काम को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था मैं सो रहा हूं, मैं काम कर रहा हूं। मैं बहुत मेहनत करता हूं। उनसे पूछा गया कि आप क्या उनके पास 9 से 5 बजे की नौकरी है। उन्होंने जवाब दिया-नहीं। उन्होंने कहा कि मैं जिम जाता हूं और आत्म चिंतन भी करताा हूं। कभी कभी योगा करता हूं और मसाज भी करवाता हूं। आप जानते हैं कि मैं काम कर रहा हूं लेकिन अपने आप पर काम कर रहा हूं।
उन्होंने आगे कहा कि वह अपने पेशे को ज्यादा नहीं समझा सकते हैं कि क्योंकि वह एक गायक, गीतकार, फैशन डिजाइनर, क्रिएटर निर्देशक, फैशन कार्यकारी सहायक, दुकानदार, खरीदार, फुटबॉल प्लेयर और आर्ट क्यूरेटर हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों को लेकर बात की और बताया कि मुझे हर टाइम ऑफर आते रहते हैं, लेकिन मुझे हिंदी ज्यादा अच्छी नहीं आती है। मेरी एक दोस्त है, जिसे हिंदी फिल्में बहुत पसंद हैं। हम पद्मावत देखने के लिए उसके घर पर इकट्ठे हुए थे। उन्होंने यह भी बताया कि इस फिल्म को देखने में उन्हें तीन दिन लग गए थे, क्योंकि उन्हें फिल्म के डायलॉग समझने में वक्त लगा। उन्होंने कहा कि बढ़िया फिल्म है। उसे मैंने 30 बार देखा। फिलहाल बॉलीवुड मेरे लिए नहीं है।
पार्टी में दिखे इब्राहिम और पलक
बता दें कि इब्राहिम खान सैफ अली खान और अमृता के बेटे हैं। वह फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में करण जौहर को असिस्ट कर रहे हैं। पलक तिवारी श्वेता तिवारी और राजा चौधरी की बेटी हैं। उन्हें हाल ही में हार्ड संधू के हिट सॉन्ग बिजली बिजली में देखा गया था। पलक जल्द ही हॉरर फिल्म रोजी-द सैफरन चैप्टर में नजर आने वाली हैं।