बॉलीवुड ने सुपरहिट फिल्मों के साथ कई मशहूर जोड़ियां भी दी हैं। इन्हें दर्शकों ने खूब पसंद किया। इनमें से तो कइयों की केमेस्ट्री रियल लाइफ में भी सुर्खियों में रही। वहीं कुछ जोड़ियां ऐसी भी हैं जिन्होंने पर्दे पर तो खूब वाहवाही बटोरी और सराहे गए मगर असल जिंदगी में एक दूसरे से दूरी बनाए रखी और कभी बातचीत तक नहीं की। आज हम आपको उन सितारों से वाकिफ कराएंगे जो इस लिस्ट में आते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
जूही आमिर की जोड़ी
- फोटो : Bollywood
सबसे पहले बात करेंगे 90 के दशक की सुपरहिट जोड़ी आमिर खान और जूही चावला की। इन्होंने एक साथ कई फिल्में की लेकिन 1988 में आई 'कयामत से कयामत तक' ने इन्हें खूब दर्शकों का प्यार दिया। आपको जानकर शायद ही यकीन हो कि बड़े पर्दे पर इतनी सफल फिल्म देने वाले दोनों सितारे सालों से आपस में बातचीत नहीं करते। कहा जाता है कि 1997 में आई फिल्म 'इश्क' के सेट पर दोनों के बीच बहस हो गई थी। इसके बाद निजी जीवन में तो इन्होंने दूरी बना ली। हालांकि इसका असर अपने काम पर नहीं पड़ने दिया।
विज्ञापन
3 of 6
रानी अभिषेक की जोड़ी
- फोटो : Bollywood
2005 में आई फिल्म बंटी और बबली किसको याद नहीं होगी, लेकिन इसके लीड कैरेक्टर अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी के बीच भी कुछ ऐसा ही रिश्ता है। बताया जाता है कि पहले दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे, लेकिन ऐश्वर्या राय के आने के बाद इनके बीच दूरियां आ गईं। बॉलीवुड खबरों के अनुसार फिल्म 'लागा चुनरी में दाग' के दौरान दोनों के बीच काफी खटास आ गई थी और सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। फिल्म तो फ्लॉप हो गई लेकिन इनके रिश्ते ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।
4 of 6
करीना शाहिद की जोड़ी
- फोटो : Bollywood
करीना कपूर और शाहिद कपूर की केमेस्ट्री को भला कौन भूल सकता है। एक समय में कोई ऐसा अखबार या टीवी चैनल नहीं था जहां इनके प्यार के चर्चैे न हुए हों। दर्शक इनकी जोड़ी को तहे दिल से पसंद भी करते थे और पर्दे पर एक साथ देखना चाहते थे। दोनों ने फिदा, चुप चुप के, 36 चाइना टाउन, मिलेंगे मिलेंगे और जब वी मेट जैसी पिक्चरें साथ कीं। जब वी मेट में तो इनकी जोड़ी ने धमाल ही मचा दिया। फैन्स में काफी क्रेज था इनका लेकिन मानों इनकी जोड़ी को भी किसी की नजर लग गई और जब वी मेट के बाद ही ये दोनों अलग हो गए। अब ये एक दूसरे से दूरी बनाकर रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
कंगना अध्ययन की जोड़ी
- फोटो : Bollywood
अपने विवादित बयानों से खबरों में बनी रहने वाली कंगना का नाम भी लिस्ट में शामिल है। एक समय था जब कंगना और अध्ययन सुमन एक दूसरे को डेट करने लगे थे। कहते हैं 'राज 2' की शूटिंग के दौरान दोनों नजदीक आ गए थे। लेकिन प्यार परवान चढ़ते ही इनका रिश्ता धड़ाम गिरा और फिल्म के प्रमोशन तक पहुंचते- पहुंचते हालात काफी खराब हो गए। उस वक्त तो ज्यादा कुछ खुलासा नहीं हो सका लेकिन बाद में दोनों ने एक दूसरे पर काफी गंभीर आरोप लगाए।
अब बात करेंगे फैशनिस्टा सोनम कपूर की। 2013 में अभय देओल के साथ आई इनकी फिल्म रांझणा को दर्शकों ने काफी पसंद किया। लेकिन वो बात अलग है दोनों के बीच कुछ खास बनी नहीं और इनका रिश्ता भी कुछ इसी तरह रहा।