फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमिर खान के बेटे आजाद से लेकर करण जौहर के बच्चों तक, सरोगेसी से हुआ है इन स्टारकिड्स का जन्म

Sun, 31 Jan 2021 08:23 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ये बॉलीवुड सितारे भी सरोगेसी से बन चुके हैं पैरेंट्स - फोटो : फाइल
बीते कुछ साल पहले शायद हम सरोगेसी की बात करते तो किसी को यह शब्द समझ में भी नहीं आता लेकिन आज के समय में सरोगेसी के बारे में हर कोई जानता हैं। हालांकि, सही मायने में सरोगेसी को प्रचलित करने का श्रेय बॉलिवुड फिल्मों और सितारों को जाता हैं। 

शाहरुख के बेटे अबराम के बारे में शायद सभी को पता होगा की वो सरोगेसी से पैदा हुए हैं। वहीं करण जौहर ने सिंगल पेरेंट बनने का खुलासा करके सबको चौंका दिया था। बॉलिवुड में सरोगेसी से पापा-मम्मी बनने वाले सेलेब्रिटीज के लिस्ट काफी लंबी है। 
विज्ञापन

2 of 5
आमिर खान-आजाद राव खान - फोटो : फाइल
आमिर खान के बेटे आजाद राव खान का जन्म सरोगेसी से हुआ था। उनके माता-पिता आमिर खान और किरण राव ने सरोगेसी की मदद से उनका जन्म 2011 में करवाया। किरण को कंसीव करने में दिक्कत होने की वजह से सरोगेसी का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान और अबराम खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान और गौरी खान 1997 में बेटे आर्यन के माता-पिता बने। वहीं, 2000 में गौरी ने बेटी सुहाना को जन्म दिया। सुहाना के जन्म के बाद शाहरुख-गौरी के घर 2013 में तीसरे बच्चे अबराम का जन्म हुआ। शाहरुख ने एक इंटरव्यू में कहा था कि काम में बिजी होने के चलते वह आर्यन-सुहाना के साथ उनका बचपन देख ही नहीं पाए इसलिए उन्होंने तीसरे बच्चे की प्लानिंग की। लेकिन गौरी को उम्र ज्यादा होने की वजह से कंसीव करने में परेशानी हो रही थी इसलिए अबराम के जन्म के लिए सरोगेसी का रास्ता चुना गया। 

4 of 5
शिल्पा शेट्टी-समीषा - फोटो : फाइल
शिल्पा शेट्टी की बेटी समीषा भी सरोगेसी से जन्मी हैं। 45 साल की हो चुकीं शिल्पा ने कई मिसकैरिज के बाद ये फैसला लिया था कि वह दूसरे बच्चे के जन्म के लिए सरोगेसी का सहारा लेंगी। इससे पहले शिल्पा एक बेटे की मां हैं जिसका नाम वियान राज कुंद्रा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
करण जौहर, यश और बेटी रूही - फोटो : फाइल
फिल्म मेकर करण जौहर ने भी पिता बनने के लिए सरोगेसी का सहारा लिया।  करण जौहर के जुड़वा बच्चे हैं बेटा यश और बेटी रूही।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें