फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न की मौत पर संजय दत्त ने जताया अफसोस, प्रसून जोशी ने लिख दी कविता

Tue, 12 Sep 2017 11:10 AM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
संजय दत्त
विज्ञापन
गुड़गांव के रेयान पब्लिक स्कूल में 7 साल के बच्चे की निर्मम हत्या के बाद न सिर्फ लोग में गुस्सा है बल्कि बॉलीवुड सेलेब्रिटी भी इस मामले को लेकर बेहद गुस्से में हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में संजय दत्त इस हादसे को लेकर बातचीत की। संजय ने इस घटना के बाद गुस्से में तो हैं की साथ ही डरे हुए भी हैं।
विज्ञापन


संजय ने इंटरव्यू के दौरान कहा, बहुत ही बुरा माहौल है। मां-बाप को अपने बच्चों को लेकर हमेशा सतर्क रहना होगा। स्कूलों में भी बच्चे अब सुरक्षित नहीं हैं। अभिभावकों के लिए इससे डरावनी स्थिति क्या होगी? सभी को सावधान रहना होगा। बच्चों की सुरक्षा को लेकर फिलहाल बहुत कठिन समय है। 

संजय दत्त अपनी बात रखते हुए आगे कहा, 'मैं भी पिता हूं। मुझे भी अपने बच्चों की चिंता रहती हैं। मैं हमेशा मेरे बच्चों को कहता हूं। घर जल्दी आओ और हमारे साथ घर पर सुरक्षित रहो। अब सिर्फ महिलाओं के सम्मान ही नहीं बल्कि अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर हम सबको गंभीरता से सोचने की जरुरत हैं।' 
विज्ञापन


पढ़ें- राजकुमारी की तहर जीती हैं अंबानी की बेटी ईशा, इतनी कम उम्र में संभालती हैं 4710 करोड़ का साम्राज्य

इसके साथ ही रेणुका शहाणे ने इस मुद्दे पर अपनी चिंता जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने प्रशासन पर कई कड़े सवाल उठाए। साथ ही बच्चों की सुरक्षा को किस तरह से बनाए रखा जा सकता है, इसका भी पत्र में जिक्र किया है। इस पत्र में रेणुका ने समाज में कई तरह के मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखी है। 



वही सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने इस हादसे से पनपी अपनी भावनाओं एक बेहद भावुक कविता में पिरोया है। प्रसून की कविता है- जब बचपन तुम्हारी गोद में आने से कतराने लगे, जब मां की कोख से झांकती जिंदगी बाहर आने से घबराने लगे'



हादसे के बाद फरहान अख्तर ने भी सोशल मीडिया पर ट्वीट किया था। 
  My dear Pradyuman,
My heart weeps for you and for your family at this time of unimaginable grief and pain. pic.twitter.com/oHkrcQNgOi — Farhan Akhtar (@FarOutAkhtar) September 9, 2017
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें