हेलन के बारे में तो सबको ही पता है कि पहले फिल्मों में हेलन का डांस ही सफलता की गारंटी हुआ करता था। अगर फिल्म में हेलन का डांस नहीं होता था तो फिल्म के चलने की संभावना काफी कम हो जाती थी।
निर्माता अपनी फिल्मों में हेलन का कम से कम एक डांस तो जरुर ही रखते थे। वह ज्यादातर कैबरे डांस करती थीं और हर डांस सुपरहिट हो जाता था। डांस में हेलन सी फुर्ती और ऊर्जा किसी और हीरोइन में कम ही दिखी।
धक-धक गर्ल की जान है उनका डांस
माधुरी दीक्षित के डांस के आज भी लाखों दीवाने हैं। वह बस डांस की एक झलक ही दिखा दें तो तालियों और सीटिंयों की आवाज देर तक बजती रहती हैं।
डांस करते वक्त माधुरी के चेहरे के एक्सप्रेशन और बॉडी लैंग्वेज उनको बाकी हीरोइन से एकदम अलग कर देती है। बताते हैं कि माधुरी के गाने "एक दो तीन" ने ही 'तेजाब' को हिट करवाया था।
इसके बाद ऐसी कई फिल्में आईं जिसमें माधुरी के डांस ने ही फिल्म को सुपरहिट बनवा डाला।
श्रीदेवी का डांस भी अद्भुत
डांस कोरियोग्राफर सरोज खान ने हमेशा से ही माधुरी और श्रीदेवी को बेमिसाल डांसर बताती रही हैं। ये बात दोनों हीरोइन ने साबित भी की है। श्रीदेवी का नगीना फिल्म का डांस लोग आज भी नहीं भूले हैं तो "मोरनी बांगा में डोले आधी रात मां" पर डांस करते वक्त श्रीदेवी की ही नकल की जाती है।
बड़े आराम से नाचते हैं रणबीर कपूर
रणबीर कपूर अपने डांस को पूरी तरह से एंज्वाय करके नाचते हैं। कठिन से कठिन स्टेप भी वह एकदम एफोर्टलैसली करते हैं। 'ये जवानी है दीवानी' में माधुरी के साथ डांस करते वक्त वह उनके आगे कहीं से भी कम नहीं दिखे तो इस फिल्म में और भी कई बेहतरीन डांस करके वह डांस दीवानों के दिल पर छा गए।
प्रभु देवा का अंदाज ही अलग
साउथ से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले प्रभु देवा को बॉलीवुड का माइकल जैक्सन कहा जाता है। प्रभु का हर स्टेप गजब का होता है। वह "मुकाबला-मुकाबला" डांस से हर दिल अजीज हो गए थे। आज कई नामी सितारे उनसे डांस सीखना चाहते हैं।
शाहिद भी डांसिग स्टार
शाहिद कपूर का डांस भी बेहद शानदार होता है। कई फिल्मों में उन्होंने शानदार नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। उनके स्टेज परफार्मेंस पर हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज जाता है। 'जब वी मैट' फिल्म के गाने "नगाड़ा बजा" पर उनका डांस गजब का था।
कैटरीना कैफ भी करती हैं अच्छा डांस
नई हीरोइनों में कैटरीना कैफ का डांस सबसे अच्छा बताया जाता है। कैटरीना ने "चिकनी चमेली", "शीला की जवानी" जैसे गानों पर बेहतरीन डांस करके साबित कर दिया कि उनका डांस काफी अच्छा है। धूम3 में भी उन्होंने काफी अच्छा डांस किया।
मिथुन थे डिस्को में पारंगत
मिथुन चक्रवर्ती 80 के दौर में एकमात्र डांसिंग हीरो जाने जाते थे जिनका डिस्को डांस दर्शक देखना पसंद करते थे। 'उनके डांस के प्रति लोगों की दीवानगी देखते हुए 'डिस्को डांसर' फिल्म भी आई जो बड़ी हिट बनी। मिथुन की फिल्में उनकी एक्टिंग से ज्यादा डांस के बूते ज्यादा चलती थीं।
गोविंदा का अपना ही स्टाइल
गोविंदा ने जब बॉलीवुड में कदम रखा था तब मिथुन का डिस्को डांस लोगों पर जादू चला रहा था। मिथुन को उस दौर का सबसे अच्छा इकलौता डांसिंग हीरो माना जाता था। लेकिन गोविंदा ने अपने ब्रेकडांस के हुनर से मिथुन का वर्चस्व कम किया।
तब बॉलीवुड ने जान लिया कि उनको एक अलग ही तरह का डांसर मिल गया है। इसके बाद कॉमेडी की फिल्मों में गोविंदा ने अपना डांस स्टाइल भी एकदम अलग कर दिया जो हर हीरो के बस की बात नहीं। उनका स्टाइल बन गया गोविंदा स्टाइल डांस।
फेमस हो गए थे ऋतिक के डांस स्टेप
ऋतिक रोशन ने जब 'कहो न प्यार' से बॉलीवुड में कदम रखा था तभी से ये साफ हो गया था कि उनमें गजब की डांसिंग प्रतिभा है। इस फिल्म से ऋतिक स्टेप भी डांस की दुनिया में छा गए थे। इसके बाद कई फिल्मों में ऋतिक का डांस देखने के लिए ही लोग हॉल का रुख करने लगे। यही नहीं अवार्ड फंक्शंस में ऋतिक के डांस का एक अलग ही क्रेज होता है।