वैलेंटाइन डे पर हम उन जोडों की बात करते हैं जो उस समय डेटिंग कर रहे होते हैं। पर आपको वह जोड़े याद हैं जिनका अफेयर तो बहुत गहरा हुआ लेकिन यह शादी में तब्दील नहीं हो पाया। पिछले कुछ सालों में फिल्म इंडस्ट्री की रियल लाइफ में कुछ ऐसी जोड़िया बनीं जिनके बीच प्यार इतना गहरा हुआ कि लगा कि यह शादी करने वाले हैं। बाद में यह अलग-अलग कारणो से एक-दूजे से अलग हो गए। कुछ ने खामोशी से ब्रेकअप कर लिया तो कुछ ने अपने साथी पर कुछ आरोप भी लगाए। आइए देखते हैं कि वह हॉट पेयर जो लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ अफेयर में रहे लेकिन वह हमेशा के लिए एक-दूजे के लिए वैलेंटाइन नहीं बन सकें।
जॉन-बिपाशाः
जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु बॉलीवुड ऐसे पेयर हैं जो सबसे लंबे समय तक एक-दूसरे के साथ रहे हैं। इनका रिलेशन लगभग आठ साल रहा है। कुछ दिनों पहले ही इनके बीच ब्रेकअप हो गया। एक-दूसरे पर बिना कोई दोष मढ़े यह अलग हो गए। अलग होने के बाद जॉन अब्रहाम किसी मॉडल के साथ डेटिंग में हैं तो बिपाशा खुद को सिंगल कह रही हैं। इनके बीच अफेयर इतना गहरा था कि लोगों ने यह सोचना भी छोड़ दिया था कि यह दोनों शादी करेंगे या नहीं। यानी शादी करना निश्चित ही था। लेकिन अचानक ही वह अलग हो गए।
करीना-शाहिदः
शाहिद और करीना कपूर के बीच का रिश्ता सबसे चर्चित अफेयर रहा है। इनके अफेयर की खूब गॉसिप बनीं। इन दोनों ने ही सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकारा और यह भी कहा कि वह जल्द ही शादी करने वाले हैं। इस बीच शाहिद और करीना का एक किसिंग वीडियों में इंटरनेट पर लीक हुआ। सबकुछ ठीक चल रहा था कि तभी शाहिद और करीना के ब्रेकअप की खबरें आयीं। हालांकि इन दोनों की तरफ से कभी भी ब्रेकअप की वजह के बारे में बात नहीं हुयी। शाहिद के बाद करीना ने सैफ के साथ अफेयर किया और उनकी शादी हुई। शाहिद अभी भी सिंगल हैं।
रणवीर-दीपिकाः
रणवीर कपूर और दीपिका पादुकोन का रिश्ता भी एक समय तक बॉलीवुड गलियारों में चर्चा का विषय रहा। रणवीर ने तो अपनी मां नीतू कपूर से भी दीपिका को मिलवा दिया। इन दोनों ने लगभग दो साल तक डेटिंग की। अचानक यह रिश्ता टूट गया। इस रिश्ते के टूटने के बाद दीपिका और रणवीर ने एक-दूसरे के लिए कुछ खराब लैंग्वेज भी यूज की। रणबीर से अफेयर खत्म होने के बाद दीपिका ने सिद्वार्थ माल्या के साथ डेटिंग की। अब इन दिनों दीपिका और रणबीर दोनों ही सिंगल हैं। मजे की बात यह है कि अफेयर के बाद इनकी एक साथ फिल्म भी आ रही है।
सलमान-ऐश्वर्याः
सलमान और ऐश्वर्या राय के बीच अफेयर को एक दशक का सबसे चर्चित अफेयर कह सकते हैं। इनके बीच यह प्रेम कहानी लंबे समय तक चली। सलमान के बारे में यह भी कहा गया कि वह ऐश्वर्य को धमकाते हैं। सलमान द्वारा ऐश्वर्या की पिटाई की खबरें भी गॉसिप बनती रहीं। फिर धीमे-धीमे इनके बीच का अफेयर खत्म हो गया। इसके बाद ऐश ने कुछ दिनों तक विवेक ओबराय की साथ डेटिंग की। बात में उनका नाम अभिषेक बच्चन के साथ जुड़ा और वह ऐश्वर्य राय बच्चन भी बन गयीं। सलमान का नाम अलग-अलग समय पर नायिकाओं के साथ जुड़ता रहा है। कहने को सलमान अभी भी सिंगल हैं।