फिल्म जगत में बहुत सी ऐसी प्रेम कहानियां हैं जो परवान तो चढ़ीं लेकिन मुकम्मल नहीं हो पाईं। वैलेंटाइन वीक के मौके पर आज हम उन्हीं अधूरी कहानियों से आपको रुबरू करवाएंगे, जिनके प्यार के चर्चे तो बहुत थे लेकिन उन्हें मुकाम हासिल नहीं हो सका।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
मधुबाला, दिलीप कुमार
- फोटो : Bollywood
मधुबाला और दिलीप कुमार
शुरुआत करेंगे 50 के दशक की बॉलीवुड की बेहद हसीन अदाकारा मधुबाला से। मधुबाला और दिलीप कुमार की गहरी प्रेम कहानी अधूरी रह गई। इन दोनों के प्यार के किस्से उस समय के अखबारों में सुर्खियां बटोर रहे थे। पर्दे पर इनकी जोड़ी सुपरहिट थी। दर्शक भी इन्हें साथ देखना पसंद करते थे। इस हिट जोड़ी ने मुगल-ए-आजम जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी, जिसने भारतीय सिनेमा में एक इतिहास रचा और आज 70 साल बाद भी इसे देखा जाता है। लेकिन मधुबाला के पिता के विरोध और बी. आर. चोपड़ा के एक केस के बाद इनके रिश्ते में दरार आ गई।
विज्ञापन
3 of 8
नरगिस, राजकपूर
- फोटो : Bollywood
नरगिस और राजकपूर
नरगिस और राजकपूर के रिश्ते को बॉलीवुड की चुनिंदा कहानियों में गिना जाता है। दोनों के बीच गहरा प्रेम था। फैंस आज भी इनकी अधूरी प्रेम कहानी को याद करते हैं। दोनों ने कई हिट फ़िल्में दीं।1946 में इनकी मुलाकात हुई थी क्योंकि इनको ‘आग’ फिल्म में साथ काम करना था। धीरे धीरे इनका प्यार परवान चढ़ा, लेकिन राजकपूर पहले से ही शादीशुदा थे। नरगिस अपने प्यार को नाम देना चाहती थीं और उन्हें एहसास हो गया था कि राजकपूर कभी भी कृष्णा कपूर को नहीं छोड़ेंगे। फिर नरगिस की मुलाकात सुनील दत्त से हुई और वे उनके साथ जिंदगी में आगे बढ़ गईं।
4 of 8
शिल्पा शेट्टी, अक्षय कुमार
- फोटो : Bollywood
अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी
एक वक्त था जब खिलाड़ी अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी का प्यार परवान पर था। उस वक्त ऐसी भी खबरें आई थीं कि अक्षय और शिल्पा जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन अक्षय चाहते थे कि उनकी पत्नी फिल्मों में काम न करें। वहीं शिल्पा अपने आपको एक सफल अभिनेत्री के तौर पर देखना चाहती थीं। ऐसे में शिल्पा और अक्षय का ये रिश्ता नहीं चल पाया। जिसके बाद अक्षय ने ट्विंकल और शिल्पा ने राज कुंद्रा से शादी कर ली।
विज्ञापन
5 of 8
ऐश्वर्या राय, सलमान खान
- फोटो : Bollywood
सलमान खान और ऐश्वर्या राय
जब प्रेम कहानियों की बात हो तो बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान को कौन भूल सकता है। 90 के दशक में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान का इश्क ऐश्वर्या राय के साथ अपने शबाब पर था। लेकिन ये प्यार भी पूरा न हो सका। ऐसा कहा जाता है कि सलमान खान का ओवर पजेसिव व्यवहार और ऐश्वर्या की जिंदगी में ज्यादा दखल देना उनके रिश्ते के टूटने की वजह बनी। सलमान खान अक्सर ऐश्वर्या की फिल्मों के शूट्स तक में पहुंच जाया करते थे। ऐसे में ऐश्वर्या ने इस रिश्ते को खत्म कर दिया और बाद में अभिषेक बच्चन से शादी की। हालांकि सलमान खान आज भी सिंगल हैं।
विज्ञापन
6 of 8
करिश्मा कपूर, अभिषेक बच्चन
- फोटो : Bollywood
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन
बॉलीवुड के दो बड़े परिवार, यानी कपूर और बच्चन खानदान रिश्ते में बंधने जा रहे थे। पूरी इंडस्ट्री अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की होने वाली शादी को लेकर खुश थी। लेकिन तभी अचानक खबरें सामने आने लगीं कि दोनों के बीच कुछ खटास आ गई है और रिश्ता टूट गया है। हालांकि कभी भी इसकी सटीक वजह सामने नहीं आई। जिसके बाद करिश्मा की शादी बिजनेसमैन संजय कपूर से हो गई। जबकि अभिषेक ने ऐश्वर्या राय से शादी कर ली। वहीं करिश्मा का संजय से तलाक हो गया है।
विज्ञापन
7 of 8
दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर
- फोटो : Bollywood
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण
नए जमाने में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल्स में गिने जाते थे। दीपिका ने आरके (रणबीर कपूर) के नाम का टैटू भी बनवाया था। लेकिन ये रिश्ता भी शादी की सीढ़ी नहीं चढ़ पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया। बता दें कि बाद में दीपिका ने रणवीर सिंह से शादी कर ली जबकि हाल फिलहाल में रणबीर का नाम आलिया भट्ट के साथ जुड़ रहा है। आलिया को कई पार्टियों में रणबीर के घर पर देखा जाता है। खबर तो यह है कि ये दोनों इस रिश्ते को जल्द नाम दे सकते हैं।
करीना कपूर और शाहिद कपूर
जब भी सबसे लोकप्रिय और परफेक्ट कपल की बात निकलती है तो शाहिद-करीना की जोड़ी का जिक्र जरूर होता है। इनकी जोड़ी को फैंस भी इतना पसंद करते थे कि असल जिंदगी में साथ देखना चाहते थे। यहां तक कि दोनों को एक साथ कई फिल्में भी मिलने लगीं थीं। 2004 में पहली बार शाहिद कपूर और करीना कपूर फिल्म 'फिदा' में साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और प्यार में बदल गई। लेकिन 2007 में फिल्म 'जब वी मेट' की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच खटास आने लगी और धीरे धीरे ये लव स्टोरी भी खत्म हो गई। कहा जाता है कि करीना विवाह अभिनेत्री अमृता को लेकर शाहिद से असुरक्षित हो गई थीं। हालांकि इसकी असल वजह कभी सामने नहीं आई। गौरतलब है कि करीना ने जहां सैफ अली खान से शादी की तो वहीं शाहिद ने मीरा राजपूत को अपनी पत्नी का दर्जा दिया। करीना फिलहाल अपने दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं।