फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में टीवी एक्टर की मौत के बाद मुंबई में मोहन कपूर के घर शोक जताने पहुंचे लोग, ट्वीट कर कहा- मैं जिंदा हूं

Mon, 08 Feb 2021 03:02 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मोहन कपूर - फोटो : Facebook
बीते 5 फरवरी को टीवी एक्टर मोहन कपूर की कार का एक्सीडेंट होने के बाद उनका निधन हो गया। सोशल मीडिया पर मोहन कपूर के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। लेकिन श्रद्धांजलि देते हुए जिन तस्वीरों का प्रयोग किया गया वो जाने माने अभिनेता मोहन कपूर की तस्वीर थी। इतना ही नहीं शोक जताने के लिए अभिनेता के घर भी लोगों की भीड़ पहुंच गई।
विज्ञापन

2 of 5
मोहन कपूर - फोटो : Facebook
फिर क्या था मोहन कपूर को खुद सामने आकर बताना पड़ा कि वो जिंदा हैं और सुरक्षित हैं। उनकी कार का कोई एक्सीडेंट नहीं हुआ है। अभिनेता ने ट्वीट किया- सभी को नमस्कार, मैं यह बताना चाहता हूं कि मैं सुरक्षित और ठीक हूं। जिस व्यक्ति का निधन हुआ है वह सिर्फ मेरा नाम साझा करते थे। वास्तव में यह बहुत दुखद है। मैं उनके परिवार और प्रियजनों के लिए प्रार्थना करता हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।

 
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बता दें जिस मोहन कपूर नाम के एक्टर की मौत हुई वे अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। पिछले कई साल से वे मुंबई में रह रहे थे। मोहन कपूर अपने दोस्त रविंदर सिंह गिल के साथ सेक्टर-22 से स्कॉर्पियो गाड़ी से पंचकूला जा रहे थे। सेक्टर-27/30 की विभाजित सड़क के पास अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर साइकिल ट्रैक पर चढ़ गई और एक पेड़ से जा टकराई।

 

4 of 5
मोहन कपूर - फोटो : Facebook
बात करें जाने माने अभिनेता मोहन कपूर की तो मोहन हॉलीवुड फिल्मों के सीरियस किरदारों की हिंदी डबिंग के लिए मशहूर हैं। मोहन ने 'डाई हार्ड' फिल्म सीरीज में जॉन मैक्लेन यानी ब्रूस विलिस की हिंदी डबिंग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सड़क 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बॉलीवुड फिल्मों में सपोर्टिंग एक्टर का रोल करने वाले मोहन कपूर ने कॉफी ब्लूम, जॉली एलएलबी, मिशन मंगल, लाइफ्स गुड, सड़क 2 समते कई फिल्मों में काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें