फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nitin Manmohan: मशहूर फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन को पड़ा दिल का दौरा, वेंटिलेटर पर किया गया शिफ्ट

Sun, 04 Dec 2022 07:58 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 वह अब तक कई शानदार फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं। 'बोल राधा बोल' और 'दस' जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्माण नितिन ने ही किया था। 
विज्ञापन
नितिन मनमोहन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता नितिन मनमोहन को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है, जिसकी वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार (3 दिसंबर) की शाम उन्हें हार्ट अटैक आया जिसके बाद उन्हें तुरंत कोकिला धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एडमिट किया गया।

विज्ञापन

An Action Hero Review: आयुष्मान और जयदीप की जानदार भिड़ंत, रीमिक्स गानों के चलते चमक खो बैठी ‘एन एक्शन हीरो’

Trending Videos

इस बारे में उनसे जुड़े एक सूत्र ने बताया कि फिल्म निर्माता पर दवाइयों का असर हो रहा है लेकिन वह अभी भी खतरे से बाहर नहीं हैं। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत का जायजा ले रही है। सूत्र के मुताबिक नितिन के कई घरवाले उनके पास अस्पताल में मौजूद हैं। वहीं, कई लोग उन्हें देखने के लिए लगातार अस्पताल पहुंच रहे हैं।
Ananya Panday: रविवार के दिन छुट्टी मनाने स्कूटी से निकलीं अनन्या पांडे, स्ट्रीट फूड का उठाया लुत्फ
 
विज्ञापन

बता दें कि नितिन बॉलीवुड के मशहूर एक्टर मनमोहन के बेटे हैं। मनमोहन को 'ब्रह्मचारी', 'गुमनाम' और 'नया जमाना' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। पिता की तरह नितिन भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। वह अब तक कई शानदार फिल्मों को प्रोड्यूस कर चुके हैं। 'बोल राधा बोल' और 'दस' जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्माण नितिन ने ही किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अक्षय खन्ना को जैसे ही नितिन के बारे में पता चला वह तुरंत उनका हाल जानने के लिए अस्पताल जा पहुंचे। अक्षय उनके प्रोडक्शन में बनी कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं, जिनमें 'गली गली चोर है', 'दीवानगी' और 'सब कुशल मंगल' शामिल है।
An Action Hero Box Office Day 3: एन एक्शन हीरो को नहीं मिला रविवार का फायदा, महज इतनी रही पहले वीकएंड की कमाई
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें