फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयललिता के निधन से सदमे में बॉलीवुड

Tue, 06 Dec 2016 03:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : self
विज्ञापन
तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का सोमवार देर रात निधन हो गया और इससे ना सिर्फ सभी राजनेता सदमे में हैं बल्कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत से लेकर बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, रणदीप हुड्डा जैसे सितारों ने ट्विटर पर जयललिता के निधन पर शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन


अमिताभ बच्चन ने ट्वीट किया - 
  T 2463 - Deeply grieved at the passing of Jayalalita ji .. a strong woman .. — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) December 5, 2016



रजनीकांत ने भी जयललिता को याद किया। उन्होंने तमिल भाषा में ट्वीट किया जिसका मतलब था, 'ना सिर्फ तमिलनाडु बल्कि पूरे भारत ने एक बहादुर बेटी को खो दिया। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति दे। '
  pic.twitter.com/beEKDlm5sQ — Rajinikanth (@superstarrajini) December 5, 2016

जयललिता के निधन से सदमे में बॉलीवुड और टॉलीवुड

शाहरुख खान ने भी जयललिता के निधन पर शोक जाहिर किया और लिखा, 'जयललिता जी के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'
  Sad to hear of the passing away of Jayalalithaaji…May her soul rest in peace. — Shah Rukh Khan (@iamsrk) December 5, 2016



रणदीप हुड्डा ने लिखा - 
  An actor who did so many real things that affected so many people.A real woman in the time of #feminism #RIPAmma 🙏 https://t.co/MLFBA3iXlL — Randeep Hooda (@RandeepHooda) December 5, 2016
विज्ञापन

जयललिता के निधन से सदमे में बॉलीवुड

बता दें कि जयललिता करीब 75 दिन से अस्पताल में थीं। कार्डियक अरेस्ट के बाद रविवार से ही उनकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई थी। रात सवा 12:15 बजे अपोलो अस्पताल ने उनके निधन की घोषणा की। तीन दशकों तक वो दक्षिण भारत की राजनीति में छाई रहीं। उनके समर्थक उन्हें अम्मा या फिर क्रांतिकारी नेता कहकर बुलाते थे।

वो एक जानी मानी अभिनेत्री थीं जिन्होंने 15 साल की उम्र से ही फिल्मों में काम करना शुरु कर दिया था। लगभग 300 फिल्मों में काम कर चुकीं जयललिता ने धर्मेंद्र के अलावा एक नामी कलाकारों के साथ काम किया। उनके निधन से हर तरफ शोक की लहर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें