फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'भाग मिल्खा भाग' देख रोया हर बॉलीवुड सितारा

Thu, 11 Jul 2013 04:06 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' का प्रीमियर बुधवार को मुंबई में हुआ। यह फिल्म का जादुई असर ही था कि फिल्म देखकर निकलने के बाद हर बॉलीवुड सेलिब्रेटी की आंखें नम थीं।
विज्ञापन


धावक मिल्खा सिंह की जिंदगी पर आधारित फिल्म भाग मिल्खा भाग 12 जुलाई को रिलीज हो रही है। फरहान अख्तर ने इस फिल्म में मिल्खा सिंह की भूमिका निभायी। पिछले दिनों फरहान द्वारा इस फिल्म का प्रीमियर रखा गया।

बड़ी संख्या में बॉलीवुड सितारे इस फिल्म को देखने के लिए उमड़े। खास बात यह रही कि जब यह फिल्म खत्म हुई तो कोई भी कलाकार इस फिल्म के बारे में मीडिया से बात करने की हालत में नहीं था।
विज्ञापन


फिल्म देखकर सभी के गले भरे हुए थे। सभी की आंखें नम थीं। कोई भी कलाकार उस समय बात करने की हालत में नहीं था।

जावेद अख्तर से जब मीडिया ने इस बारे में बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि मैने तीसरी बार यह फिल्म देखी है और मैं हर बार रोया हूं।

इस मौके पर दिया मिर्जा और निर्देशक सतीश कौशिक ने अपनी बात भावुक होते-होते रखी। दिया ने कहा कि यह उनकी तीसरी ऐसी फिल्म है जिसमें वे रोती हुई निकली हैं। इसके पहले लगे रहो मुन्नाभाई और रंग दे बसंती ने उन्हें रुला दिया था।

सतीश कौशिक ने कहा कि पूरी फिल्म के दौरान कई बार उनकी आंखे नम हुईं। रह-रहकर यह फिल्म दिली को टीस जाती रही है।

पूरा बच्चन परिवार इस फिल्म को देखने के लिए उमड़ा। सभी की आंखें नम थीं। अमिताभ और अभिषेक दोनों ने ही सिर्फ मस्ट वाच कहा। अपनी प्रशंसा से फरहान अख्तर फूले नहीं समा रहे थे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें