फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफ का डुप्लीकेट पेट्रोल पंप पर करता है काम, पाकिस्तान में है सलमान का हमशक्ल, TikTok पर देखें सेलेब्स की कॉपी

Sat, 21 Mar 2020 11:07 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Stars - फोटो : Twitter
टिक-टॉक की दीवानगी हर किसी के सिर चढ़कर बोल रही है। टिक-टॉक एप पर बॉलीवुड स्टार्स के डायलॉग्स का बोलबाला रहता है, जिसे आम लोग कॉपी करते हैं और शेयर कर काफी पॉपुलर होते हैं। कुछ तो ऐसे हैं तो हूबहू बॉलीवुड सेलेब्स की तरह दिखते हैं। इन सभी की शक्लें बॉलीवुड सितारों से बेहद मिलती-जुलती हैं, और उन्हें देखकर कोई भी धोखा खा सकता है। ऐसे में बात करेंगे कुछ लोगों की जिनकी शक्ल हूबहू बॉलीवुड सितारों से मिलती है। ये लोग इन बॉलीवुड स्टार्स की तरह एक्टिंग करके काफी फेमस हो रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
नकली काजोल और अजय देवगन - फोटो : ट्विटर
टिक-टॉक पर नजीर नाम का एक शख्स बिल्कुल अजय देवगन की तरह दिखता है वहीं एक लड़की है जो हूबहू काजोल की तरह दिखती है। इस लड़की का नाम पिंकी साहा है। इनका 'जरा सा झूम लू मैं' गाने पर डांस काफी वायरल हुआ था।
विज्ञापन

3 of 7
कियारा आडवाणी की हमशक्ल - फोटो : इंस्टाग्राम
हू-ब-हू कियारा आडवानी की तरह दिखने वाली कल्पना शर्मा (Kalpana Sharma) भी इंटरनेट सेंसेशन हैं। लोग इन्हें टिकटॉक की कियारा (Kiara Of TikTok) कहते हैं। कबीर सिंह में शाहिद की गर्लफ्रेंड प्रीति का किरदार निभाने वाली कियारा की तरह गेटअप लेकर कल्पना अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं।

4 of 7
Aishwarya Rai Bachchan - फोटो : इंस्टाग्राम
ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) की हमशक्ल इन दिनों टिक टॉक पर धूम मचा रही है। इनका नाम है मानसी नाइक (Mansi Naik)। मानसी हूबहू ऐश्वर्या राय बच्चन की तरह दिखती हैं और एक मराठी अभिनेत्री भी हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
SALMAN KHAN - फोटो : ट्विटर
पाकिस्तान में सलमान के एक फैन ने बिल्कुल उन्हीं की तरह लुक अपनाया हुआ है। सलमान की तरह चश्मा, हेयर स्टाइल और ब्रेसलेट पहने हुए ये शख्स हूबहू उन्हीं की तरह दिखता है। ये शख्स कराची में रहता है।
विज्ञापन

6 of 7
Saif Ali Khan - फोटो : Twitter
सैफ अली खान के ये पेट्रोल पंप वाले हमशक्ल तो इंटरनेट पर काफी सालों से फेमस हैं। हालांकि इनका नाम क्या है ये कोई नहीं जानता।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Shanaya sachdeva - फोटो : टिक टॉक
 शनाया सचदेवा (Shanaya Sachdeva) हू-ब-हू करीना की तरह दिखती हैं।  करीना की तरह गेटअप लेकर शनाया अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। वह करीना के स्टाइल में कई सॉन्ग और डायलॉग के साथ वीडियो शेयर करती रहती हैं। करीना की तरह दिखने की वजह से उनके टिकटॉक पर करीबन साढ़े तीन लाख से ज्यादा फैन्स हैं। बता दें कि टिक-टॉक पर फिल्मी और क्रिकेट सितारों के हमशक्ल की लंबी लिस्ट है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें