फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 हीरोइन जो शराब की वजहों से आईं चर्चाओं में

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपिका पादुकोन आमतौर पर बहुत ही अनुशासित जिंदगी जीती हैं। लेकिन पिछले दिनों वह रणवीर सिंह के साथ एक शराब के एक बार में पाई गईं। दीपिका के हाथ में शराब का ग्लास था और उनके साथी के हाथ में बोतल। इसके पहले शराब को लेकर दीपिका का नाम तब चर्चाओं में आया था जब रामलीला की सफलता के बाद दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ एक दिन में दो लाख की शराब पी ली थी।
विज्ञापन

मीना कुमारी की आदत

मीना कुमारी का नाम फिल्मों के साथ उनकी व्यक्गित जिंदगी में भी खूब जुड़ा। मीना कुमारी के बारे में कहा जाता था कि कैरियर के एक मुकाम में पहुंचने के बाद उन्होंने पीना शुरू कर दिया। कहा तो यह तक गया कि वह फिल्मों की शूटिंग भी नशे में ही करतीं। उसी दौर में यह चर्चाएं अपनी चरम पर पहुंची।

मनीषा कोइराला के साथ भी ऐसा

फिल्मों से दूरी बनाने के बाद मनीषा कोइराला शराब की ओर मुड़ीं। कहा जाता है कि एक दौर में मनीषा कोइराला की गिनती रेगुलर शराब पीने वाले लोगों में होती रही है। मनीषा कोइराला को कैंसर हुआ और इसकी बड़ी वजह शराब को भी माना गया। हालांकि अब मनीषा शराब से पूरी तरह से मुक्त हो चुकी हैं।

परवीन बॉबी भी चर्चाओं में

परवीन बॉबी के साथ भी शराब पीने की चर्चाएं जब तब जुड़ती रही हैं। कहा जाता है कि परवीन बॉबी अपनी निजी जिंदगी में इतनी टूट चुकी थीं कि उन्होंने शराब की राह ही ली। परवीन बॉबी के जीवन का अंतिम समय भी बड़े रहस्यों में गुजरा। इन रहस्यों में शराब भी शामिल रही है।
विज्ञापन

करीना कपूर

नई अभिनेत्रियों में करीना कपूर को भी इसमें शामिल किया जा सकता है। करीना कपूर को कई बार सार्वजनिक तौर पर शराब पीते हुए देखा गया। बॉलीवुड गलियरों में करीन कपूर के शराबी होने की चर्चाएं जब तक होती रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें