फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब फिल्मों की ओर मुड़े अन्ना हजारे!

विज्ञापन
विज्ञापन
फिल्म निर्माता अनिरुद्ध गायकार सामाजिक कार्यकर्त्ता अन्ना हजारे के जीवन पर फिल्म बनाना चाहते है। जिसका निर्देशन मराठी अभिनेता से निर्देशक बने, शशांक उदपुरकर करेंगे।
विज्ञापन


हाल ही में, संभाजी राजे जैसी फिल्म पर काम कर चुके उदपुरकर लगभग 6 महीने से अन्ना के बारे में जानकारी जुटाने में लगे है। निर्देशक इसकी पुष्टि करते हुए कहते है, "अन्ना को रामलीला मैंदान में देखने के बाद, मैं उन पर फिल्म बनाने के लिए प्रेरित हुआ। वह उनकी 9 वर्ष की से लेकर अब तक की कहानी को दिखाया जाएगा।
Trending Videos

कई राज्यों में होगी शूटिंग

साथ ही फिल्म की शूटिंग रालेगढ़ सिद्दी, मुंबई, कश्मीर और लद्दाख में होगी। हमे वास्तविक लोकेशन पर शूट करेंगे। फिर चाहे वह उनका बचपन हो, आर्मी के दिन और या घर पर वापसी, और फिर भरष्टाचार के खिलाफ लड़ाई।"

​हालाँकि फिल्म तो तय हो गई है लेकिन अभी तक फिल्म की कास्ट को तय नहीं किया गया है इसके बारे में निर्देशक का कहना है,"हमें अभी इसे तय करना है। हम इसकी घोषणा चुनावों के बाद करेंगे, क्योंकि अन्ना अभी अपने दूसरे वायदों में व्यस्त है।"
विज्ञापन

एक तरह की अन्ना की जीवनी होगी फिल्म

 ​​​​अन्ना के सलाहकार​ ​संजय पथदे ​इस खबर की पुष्टि​ करते हुए कहते है, "यह अन्ना पर पहली बायोपिक होगी। और ​उदपुरकर ​से कुछ मुलाकातों के बाद ही इसे तय कर लिया गया था।" उनके जीवन पर बनी फ़िल्में डॉक्यूमेंट्री है और वे उनके कार्य के चारों तरफ ही घूमती है। साथ ही पथदे इस बात की पुष्टि करते हुए कहते है कि अन्ना ने फिल्म निर्माताओं को कोई नाम नहीं सुझाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें