फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानी मानी अभिनेत्री श्रीप्रदा का कोरोना से निधन, सुपरस्टार्स संग किया था काम

Thu, 06 May 2021 10:03 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • अभिनेत्री श्रीप्रदा का कोरोना संक्रमण की वजह से निधन।
  • अपने करियर में करीब 70 फिल्मों में किया काम।
  • हिंदी के अलावा भोजपुरी फिल्मों का भी हिस्सा रहीं।
विज्ञापन
अभिनेत्री श्रीप्रदा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानी मानी अभिनेत्री श्रीप्रदा का निधन हो गया है। वह पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। 80 और 90 के दशक में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को दिलों पर राज करने वाली श्रीपदा ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों जैसे 'आग के शोले', 'खून की प्यासी', 'बेवफा सनम', 'वक्त की रफ्तार' में काम किया है। 

विज्ञापन


सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स असोसिएशन (CINTAA) के जनरल सेक्रेटरी अमित बहल ने श्रीप्रदा की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया, कोविड की दूसरी लहर ने श्रीपदा की जान ले ली। श्रीप्रदा हमारी फ्रेटर्निटी की सीनियर मेंबर थीं। 

बता दें, अपने करियर में श्रीप्रदा ने करीब 70 फिल्मों में काम किया था। हिंदी के अलावा श्रीपदा से भोजपुरी फिल्मों में भी काम किया। श्रीप्रदा ने 1989 में आई सुपरस्टार धर्मेंद्र और दिवंगत विनोद खन्ना की फिल्म 'बंटवारा' में भी काम किया था। इसमें उनके अभिनय को खूब सराहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें